Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: महान कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में स्थानीय कवि सम्मेलन 7 जून को-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के तहत होगा आयोजन, प्रकृति चित्रण आधारित कविताओं का होगा पाठ पूर्णिया। कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को हिंदी साहित्य के महान छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में एक भव्य स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद, कवि एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय “प्रकृति चित्रण” रखा गया है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी अपनी स्वलिखित कविताओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करना तथा महान कवि सुमित्रानंदन पंत के साहित्यिक योगदान को स्मरण करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. […]

Noimg

Purnia: कैबिनेट मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया नगर निगम की समस्याओं से कराया अवगत शहर के विकास एवं ईस्ट ब्लॉक की लंबित समस्याओं के समाधान की उठाई मांग पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर में जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत […]

Noimg

Purnia: जेईई (एडवांस्ड) 2026 में वीवीसीपी का शानदार प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आयुष्का परी और सूरज कुमार ने बढ़ाया संस्थान व पूर्णिया का मान पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। संस्थान के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूर्णिया जिले को भी गौरवान्वित किया है। वीवीसीपी की छात्रा आयुष्का परी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 24449 एवं जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक 3564 प्राप्त की है। वहीं छात्र सूरज कुमार ने एससी रैंक 3528 हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से संस्थान में […]

Noimg

Purnia: दिल्ली के बीएलके-मैक्स अस्पताल की विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा अब पूर्णिया हर्ष हॉस्पिटल में देंगी परामर्श,3 जून के लिए कॉल करें 7631996221-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं बैरिएट्रिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा अब पूर्णिया में मरीजों को परामर्श देंगी। यह विशेष ओपीडी 03 जून 2026 (बुधवार) को हर्ष हॉस्पिटल, लाइन बाजार, एनएच-31, पूर्णिया में आयोजित की जाएगी, जहां मरीज दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. नेहा शर्मा मिनिमल एक्सेस, लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक एवं बैरिएट्रिक सर्जरी की विशेषज्ञ हैं तथा वर्तमान में बीएलके-मैक्स इंस्टीट्यूट फॉर डाइजेस्टिव एंड लिवर डिजीज, नई दिल्ली से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने देशभर के हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है और पाचन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज […]

Purnia: विकसित बिहार के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक डॉ. (प्रो.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण भागीदार है। विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय और एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी भाजपा के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा सेवा […]

Noimg

Purnia: अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. दिलीप जायसवाल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित करते हुए अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। शनिवार को गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार पांच प्रमुख लक्ष्यों पर विशेष रूप से कार्य कर रही है। इनमें अपराध मुक्त बिहार, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, युवाओं को रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण तथा किसानों का कल्याण प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में […]

Noimg

Purnia: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया द्वारा रविवार को तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बलकर्मियों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट (प्रशासन) जनार्दन मिश्र ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक घातक […]

Purnia: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प पूर्णिया : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पूर्णिया, रोटरी क्लब पूर्णिया एवं पूर्णिया साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली का शुभारंभ आईएमए भवन से हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए जीएमसीएच पूर्णिया परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध संबंधी संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, सचिव डॉ. […]

Purnia: 2 जून को लगेगा सरकारी सहयोग शिविर, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : विजय खेमका-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया : बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के राजीगंज पंचायत भवन तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के लिए प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल, बिजली, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। […]

Noimg

Purnia: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्र निर्माण का मंत्र पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न प्रखंडों, मंडलों एवं मोर्चों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर तथा निवर्तमान प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो […]