Tag Archives: Purnia news

Purnia: पंचायत सरकार भवन निर्माण में भूमि विवाद बना बाधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान और वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भवन प्रमंडल एवं एलएईओ के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत सरकार भवन निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित विवाद, भूमि की उपलब्धता तथा न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जैसे मामलों पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले की कुछ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए […]

Purnia: मॉडल विद्यालय और डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी पढ़ाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में मॉडल विद्यालयों एवं नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत पूर्णिया […]

Purnia: लालू प्रसाद यादव गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज रहे हैं : पीयूष पुजारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद (एसएसएआई) अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav से मुलाकात कर उनके 79वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पीयूष पुजारा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपनी कर्मठता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर राजनेता से जननेता बने हैं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से निकले नेताओं में लालू प्रसाद यादव का नाम सबसे प्रमुख है और आज भी वे छात्र राजनीति से जुड़े युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के उन चुनिंदा नेताओं में रहे हैं जिन्होंने अपनी मुखरता और प्रखर नेतृत्व क्षमता से जनता के बीच विशेष पहचान बनाई। स्वतंत्रता […]

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, विधायक विजय खेमका ने चलाया जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

वृक्षारोपण, जनसंवाद और स्वच्छता कार्यक्रम के जरिए विकास योजनाओं की दी जानकारी पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास और जनकल्याण” कार्यक्रम के तहत पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सिपाही टोला स्थित पूर्व मेयर निवास पर वृक्षारोपण किया तथा भास्कर नगर खेल एवं व्यायामशाला एवं मरंगा स्थित बांस उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद विधायक ने भाजपा नगर पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मधुबनी बैजनाथपुरी यादव टोला और मझली चौक बजरंगपुरी कॉलोनी में आयोजित जनसंपर्क गोष्ठियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजन गोष्ठी और स्वच्छता अभियान का आयोजन कर स्वच्छ […]

Purnia: बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बेलगच्छी में पावर ग्रिड और दो नए पावर सब-स्टेशन स्थापित करने की उठाई मांग पूर्णिया।पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने पटना में बिहार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड स्थित बेलगच्छी में पावर ग्रिड निर्माण तथा रूपौली प्रखंड के मोहनपुर एवं बनमनखी प्रखंड के चकमका में नए पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) स्थापित करने की मांग की। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि डगरूआ प्रखंड के बेलगच्छी में बिजली विभाग की अनुपयोगी भूमि पर पावर ग्रिड की स्थापना होने से डगरूआ, बायसी, अमौर और बैसा समेत चार बड़े प्रखंडों की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। […]

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया विशेष पूजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के संकल्प के लिए हुई सामूहिक प्रार्थना पूर्णिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता बबलू सहाय ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन “12 साल बेमिसाल” अभियान की जिला संयोजक मीनाक्षी सिन्हा की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रतीक : आशीष गोस्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

राम मंदिर निर्माण से बढ़ा सनातन समाज का गौरव, विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने विश्व मंच पर एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका, जिससे करोड़ों सनातनियों की सदियों पुरानी […]

SAHARSA : कोशी तटबंध के स्पर का डीएम ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  वर्षाकाल को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश सहरसा। आगामी वर्षाकाल और कोशी नदी के संभावित दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोशी तटबंध के 117 किलोमीटर बिंदु पर स्थित स्पर का निरीक्षण कर वहां चल रहे सुरक्षात्मक एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध और स्पर की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा विभागीय अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों से संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोशी नदी के संभावित जल दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को समय […]

SAHARSA : डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaPurnia NewsDESK 1130

  सहरसा के 1.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंची मई माह की पेंशन राशि, 42,881 का जीवन प्रमाणीकरण अब भी लंबित सहरसा। मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में मई 2026 माह की पेंशन राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिले के 100 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे। इस दौरान लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से […]

SAHARSA : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ- GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1130

  देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सहरसा के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की आराधना कर राष्ट्र […]