July 26, 2025
सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म के लिए डॉ. अजय कुमार सिंह को मिला “अटल नेशनल अवॉर्ड 2025 ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर : नई दिल्ली स्थित लाजपत भवन में “अटल भारत क्रीड़ा और कला संस्कृति, भारत” के तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर देशभर से चयनित 61 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को “अटल नेशनल अवॉर्ड 2025” से नवाजा गया। इन्हीं में से एक थे भागलपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह, जो “जीवन जागृति सोसायटी” नामक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. सिंह को यह सम्मान विशेष रूप से सड़क सुरक्षा जैसे जनसरोकार से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाने हेतु बनाई गई शॉर्ट फिल्मों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने […]