February 19, 2026
खरीक बाजार के चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 सूर्य भगवान यज्ञ का शुभारंभ || GS NEWS
खरीकChanchal Jhaनवगछिया : खरीक बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 सूर्य भगवान यज्ञ का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच विधिवत रूप से किया गया। यज्ञ के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया मुख्यालय के पुलिस आरक्षी उपाधीक्षक मनोज सुमन ने किया। इस अवसर पर कथा वाचक पूज्य महाराज भारद्वाज जी, निरंजन साह बभनगामा सहित यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण […]