0
(0)



राशन, पेंशन, आवास और कृषि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर

पूर्णिया : रुपौली प्रखंड अंतर्गत धूसर टीकापट्टी पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की।



कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया एवं जनप्रतिनिधि शांति देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई।

शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, जलनिकासी, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।



अधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना और योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचाना है। सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, बीज वितरण, फसल सहायता और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।


वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्याएं बिना संकोच प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।

शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: