


पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर (डिप्टी मेयर) पल्लवी गुप्ता के आवास पर रविवार को भागलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक, भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का आगमन हुआ। इस दौरान उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर आत्मीय स्वागत किया।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आम लोगों से संवाद बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी सकारात्मक विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि डॉ. एन.के. यादव के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव से उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।
कार्यक्रम में नगर के कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उप महापौर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित एवं विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
















