5
(1)



पूर्णिया। विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (वीवीजीआई) ने शिक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना गौरव बढ़ाया है। संस्थान के प्रतिष्ठित इकाई विद्या विहार करियर प्लस के प्रतिभाशाली निदेशक इंजी. प्रशांत शंकर को प्रतिष्ठित बिहार शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।


यह सम्मान 3 मई 2026 को पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के माननीय राज्यपाल सैयद अता हसनैन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल, पटना की मेयर सीता साहू, आयुष्मान भारत योजना बिहार के सीईओ एवं आईएएस अधिकारी शशांक शेखर तथा संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने इंजी. प्रशांत शंकर को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ही इस सम्मान का आधार है। उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है तथा यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।


सम्मान समारोह में विद्या विहार करियर प्लस के पीआरओ आशीष झा भी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से पूरे वीवीजीआई परिवार में हर्ष का माहौल है और संस्थान की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में और मजबूत हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: