5
(2)

@ छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, सहयोग पोर्टल की कार्यप्रणाली और शिकायत निवारण प्रक्रिया की दी गई जानकारी।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। सबौर महाविद्यालय, सबौर में बिहार सरकार की विद्यार्थी हितैषी पहल ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दूसरे विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को दर्ज कराने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ. नाज परवीन, डॉ. मणिलाल पासवान, राज्य सरकार की प्रतिनिधि सह सबौर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी तथा पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ. कुमार नित्य गोपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल विद्यार्थियों के लिए अमूल्य वरदान है। उन्होंने कहा कि यह पहल आगे चलकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ. कुमार नित्य गोपाल ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के लक्ष्य को साकार करने में विद्यार्थी सहयोग शिविर महत्वपूर्ण पहल है।
राज्य सरकार की प्रतिनिधि सह सबौर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने विद्यार्थियों से अपनी समस्याएं और सुझाव सहयोग पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मयंक वत्स ने विद्यार्थियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली और उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कहीं से भी अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव संबंधित स्तर तक पहुंचा सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 भी उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने और इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. नाज परवीन, डॉ. मणिलाल पासवान, डॉ. नीरज कुमार सिन्हा, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. मो. शहाबुद्दीन, डॉ. विपुल वैभव, डॉ. अखिलेश कुमार मंडल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. बी. नूरजहां, डॉ. मधुलता कुमारी, डॉ. दिव्य ज्योति, डॉ. मोहिनी कुमारी, डॉ. मो. इबरार सनी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, प्रधान सहायक राकेश ठाकुर, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल और शासन की विद्यार्थी-केंद्रित सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: