5
(1)



भागलपुर। सांसद राजेश वर्मा ने विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर तक विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है।

सांसद राजेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा कि विक्रमशिला सेतु कोसी-सीमांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है। 03 मई 2026 की रात पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा जाने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र सहित सहरसा, कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी तथा नौकरीपेशा लोग शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के लिए भागलपुर पर निर्भर रहते हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों के सामने गंभीर परिवहन संकट उत्पन्न हो गया है।

सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में खगड़िया, सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर के लिए कोई सीधा रेल विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में रेलवे की त्वरित पहल ही आम लोगों को राहत पहुंचा सकती है।


उन्होंने मांग की कि सहरसा एवं कटिहार जंक्शन से खगड़िया-मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल होकर भागलपुर तक एक सवारी ट्रेन एवं एक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि यह निर्णय न केवल लाखों यात्रियों को राहत देगा, बल्कि कोसी-सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्रालय जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

सांसद की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए इसे आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाला कदम बताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: