5
(2)

पूर्व सांसद ने चपई गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढ़स

पूर्णिया। समता पार्टी के संस्थापक सदस्य, समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक एवं वरिष्ठ सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तित्व युगल प्रसाद मंडल के निधन पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को वे चपई गांव पहुंचे और स्व. मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि श्रद्धेय युगल प्रसाद मंडल उनके राजनीतिक पथप्रदर्शक थे। उनके निधन से पूर्णिया के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि युगल बाबू सच्चे अर्थों में समाजवादी विचारधारा के वाहक थे। बेबाकी, स्पष्टवादिता और अपने विचारों पर दृढ़ रहना उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं थीं।

श्री कुशवाहा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें युगल बाबू के सानिध्य में राजनीति की प्रारंभिक सीख मिली। उनके मार्गदर्शन और अनुभवों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उनके निधन से अब उस स्नेह, मार्गदर्शन और अनुभव का अभाव हमेशा महसूस होगा। उन्होंने कहा कि युगल प्रसाद मंडल के जाने से सीमांचल में समाजवादी विचारधारा का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि युगल बाबू का निधन केवल सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की क्षति नहीं, बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उनका व्यक्तित्व, विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अंत में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: