Month: July 2022

जहांगीरपुर वैसी गांव में लगातार कट रहे हैं घर, रात दिन चल रहा है बचाव कार्य || GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी कटाव में पक्का घरों के लगातार कटने का सिलसिला जारी है. ग्रामीणों की माने तो विगत पांच दिन में 22 घर कोसी के गर्त में समा गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में नेजाम, नेहाल, मोती, असहाब, साबिर, नजीर, वजीर, इरफान, दाउद और मतीन भी बेघर हो गए हैं. जबकि तसीम, कबीर और मुस्ताख का घर कटाव के एकदम मुहाने पर पहुंच गया है. ग्रामीण इस्तेखार की माने तो पिछले 24 घंटे में कोसी नदी ने 60 मीटर के दायरे में जबरदस्त कटान किया है. जल संसाधन विभाग द्वारा स्थल पर दिन रात बचाव कार्य किया जा रहा है. कटाव को रोकने के लिये यहां पर फ्लड […]

कोरचक्का में किया जा रहा है स्लोप का निर्माण || GS NEWS

बिहारDESK 04 B0

कटाव से प्रभावित कोरचक्का गांव में स्लोप का निर्माण कराया जा रहा है. हालांकि कटाव की रफ्तार अभी यथावत है. लेकिम उम्मीद की जा रही है कि स्लोप निर्माण से कटाव की धार कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी. यहां पर दिन रात कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है. दूसरी तरफ ठाकुर जी कचहरी टोला में भी दिन रात बचाव कार्य जारी है. खरीक प्रखंड में भी कुल तीन जगहों पर फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. लोकमानपुर की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. इनौस के राज्य सह सचिव कामरेड गौरीशंकर राय ने कहा कि ठाकुरजी कचहरी टोला में सात परिवार बेघर हुए हैं जबकि जहांगीरपुर वैसी में भी बड़ी संख्या में लोग बेघर हो […]

बिहपुर : बकरीद में हुडदंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी नजर , बकरीद  को लेकर हुई शांति समिति की बैठक  || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर –  सोमवार   को बकरीद  को लेकर बिहपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया . बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सतीश कुमार एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया .बैठक में प्रभारी सीओ रोहित कुमार ,आरओ आमिर हुसैन ,पीएसआई आशुतोष कुमार भी मौजूद थे.बैठक में बताया गया की 10 जुलाई  को बकरीद का त्यौहार मनेगा.बकरीद के दौरान क्षेत्र पुलिस की थानाक्षेत्र में  गस्ती होती रहेगी . इस दौरान पुलिस की  शराबियों के  साथ -साथ   हुडदंगीयों पर पर भी  की पैनी नजर रहेगी .बकरीद त्योहार को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाये.इस दौरान किसी प्रकार के अफवाह से बचें.किसी भी तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को दें.बैठक में मौजूद सभी को पुलिस ने अपना मोबाइल नंबर […]

बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ होगा 14 जुलाई से || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – श्रावण मास के पावन पर्व पर विद्यावाचस्पति डॉक्टर श्रवण जी शास्त्री के सानिध्य में स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में 14 जुलाई से 25 जुलाई तक दशम अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी महारुद्र यज्ञ समिति के सचिव प्रवीण कुमार भगत ने देते हुए बताया कि इस दौरान श्री शिव महापुराण एवं गरुड़ महापुराण का संगीत में प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा. महारुद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत दिन के 1:00 बजे से एवं सायं 7:30 बजे से विद्यावाचस्पति डॉक्टर श्रवण जी शास्त्री के निर्देशन में महा रुद्राभिषेक होगा. वही 10:30 बजे से महंत श्री सिया वल्लभ शरण जी महाराज द्वारा शिव महापुराण कथा का […]

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदार पर लगा 5 हज़ार का जुर्माना || GS NEWS

नवगछियाभारतDESK 04 B0

नवगछिया – पूरे देश मे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगने के बाद भी नवगछिया में धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है. इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में गौशाला रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार प्रदीप भगत उर्फ पप्पू भगत से पांच हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी सूरत में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें. DESK 04 B

नवगछिया : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 04 B0

नवगछिया में बकरीद पर्व शांति पूर्ण और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक बैठक एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया. मौके पर नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि समाज के एक प्रतिशत लोगों ही शांति में खलल डालने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों पर प्रशासन की नजर है. उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 से 12 जून तक कुर्बानी दी जाएगी, जबकि मुख्य रूप से 10 जून को अल सुबह नौ बजे विभिन्न जगहों […]