Month: July 2022

नवगछिया में कोरोना विस्फोट – 9 लोग संक्रमित || GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गए कोरोना जांच में सोमवार को कुल नौ कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. संक्रमित लोगों में पांच महिलाएं और चार पुरुष है. संक्रमित लोगों में नवगछिया एसपी ऑफिस की एक महिला कर्मचारी, अनुमंडल अस्पताल का एक कर्मी, नवगछिया शहर की एक महिला, हरनाथचक का एक वृद्ध, रंगरा चापर का एक युवक, कदवा की एक वृद्धा, राजेन्द्र कॉलोनी का एक व्यक्ति, गोपालपुर तिरासी का एक युवक और भवानीपुर गांव की एक महिला शामिल है. सभी संक्रमित लोगों को अस्पताल से कोरोना किट दे कर होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों के संपर्क में आये परिजनों का […]

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर राजद ने जताया शोक || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया :- बिहार सरकार में पुर्व मंत्री जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी रहे नरेंद्र सिंह का सोमवार को पटना के निजी अस्पताल में निधन हुआ लंबे समय से बीमार थे राजद नेताओ ने नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया और के उनके निधन से राजनैतिक एंव समाजिक चित्रों में अपूर्ण क्षति है उन्होंने हमेशा जनसरोकार के मुद्दे पर आवाज को बुलंद किया गया इस अवसर पर  युवा राजद के राष्ट्रीयअध्यक्ष सह पुर्व सांसद शलैश कुमार बुलो मंडल , गोपालपुर वि०स० के पूर्व प्रत्याशी शलैश कुमार, जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,  पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल , राजद नेता अशोक कुमार, मनोज यादव ,नंदु यादव ,राजद प्रवक्ता विश्वास झा ,शुभम यादव प्रखंड […]

नरेंद्र बाबू का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति : जदयू || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – जेपी आंदोलन के समय से नीतीश कुमार के साथी रहे बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन को जदयू ने अपूरणीय क्षति बताया है. जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र बाबू बिहार के बड़े समाजवादी नेताओं में से एक थे. ये बिहार की राजनीति में बड़ी क्षति है जिसकी कमी लंबे समय तक खलेगी. नरेंद्र बाबू के निधन पर जदयू के बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह व जितेंद्र साहू, जिला महासचिव भवेश यादव, शिवशंकर चौधरी, पुष्पक सिंह व प्रिंस पटेल,शाहिद रजा,हिमांशु भगत, त्रिपुरारी कुमार भारती, अखिलेश सिंह निषाद, मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, ज्ञानसक सिंह, […]

बैंक का कर्ज नही चुकाने वाले वारंटी गिरफ्तार  || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर – झंडापुर ओपी पुलिस ने झंडापुर में सोमवार को छापेमारी कर ग्रामीण बैंक का कर्ज नही चुकाने वाले एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार वारंटी का नाम मुरारी चौधरी हैं. बैंक मेनेजर अभिषेक कुमार चौधरी ने बताया मुरारी को दो लाख पच्चीस हजार रुपया कई बार बैंक लोन चुकाने का नोटिस दिया गया था. लेकिन उसने लोन चुकाने से साफ इंकार कर दिया.वही बैंक मेनेजर ने लोन धारकों से अपील किया की  जो भी ऋणी हैं.वो बैंक आकर लोन चुकता कर दें.बैंक कर्ज नही चुकाने वालों की धर पकड़ की जा रही हैं.बैंक लोन चुकता कर अन्य बेंक योजनाओं का लाभ उठाएं. DESK 04 B

नारायणपुर : पेंशन लागू करने के लिए बैठक || GS NEWS

नारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के उद्देश्य से नेशनल मुवमेंट आँफ ओलड पेंशन स्कीम  (एनएमओपीएस) भागलपुर जिला इकाई द्वारा  पेंशनर भवन, भागलपुर में जिले मे कार्यरत कर्मचारी/ शिक्षकों जिसमें मुख्य रूप में बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ के सहयोग से 34540 अंतर्गत शिक्षक, सहायक शिक्षक, नियोजित  शिक्षकगण, रेलवे कर्मचारी, कृषि विश्वविद्यालय,   सबौर के कर्मीगण तथा जिला डीआईईटी के. लेक्चरर तथा अन्य विभागों के कर्मी शामिल हुए. एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष – श्री ब्रजेश कुमार, जिला सचिव – शशि कांत शशि एवं जिला उपाध्यक्ष – डॉ रूची कुमारी ने एनपीएस में खामियों  के कारण सभी को  संगठित होकर ओल्ड पेंशन स्क्रीम के लिए संघर्ष    करने का आह्वान किया. मौके पर  सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनएमओपीएस के […]

120 वीं पुण्यतिथि पर बिहपुर में खिलाड़ियों ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजली ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

सोमवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद के 120 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर जिलासचिव ज्ञानदेव कुमार समेत अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार एवं अंकित कुमार शर्मा ने कहा स्वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी 1863 जबकि निधन चार जुलाई 1902 को हुआ था।उनके जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है। जानिए स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचार,जो आपके जीवन की दिशा को बदल सकते हैं।उन्होंने कहा था जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक […]

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत सेन की अध्यक्षता में लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा जिला लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों के मुखिया सचिव विभागीय अभियंताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें राजकीय नलकूपों की सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यशाला के दौरान जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को सफल संचालन को लेकर किस तरह से कार्य किए जाने हैं इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए और सरकार की ओर से जारी निर्देशों को बताया गया। जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया सचिव और विभाग के अभियंताओं ने कार्यशाला में हिस्सा लेते हुए लगातार होने वाली कई समस्याओं को भी जिलाधिकारी […]

भागलपुर बायपास टीओपी अंतर्गत 6221 लीटर विदेशी शराब व देसी शराब को किया गया विनस्ट ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।पूरे बिहार में शराब बंद है फिर भी शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आते, लेकिन पुलिस प्रशासन भी चुस्ती व मुस्तैदी दिखाते हुए कई शराब माफियाओं को जेल के अंदर बंद कर चुके हैं और कई खेपो को पकड़ते नजर आए हैं। उसी बाबत कुछ दिन पहले कुछ शराब तस्करी करते देसी और विदेशी शराब पकड़े गए थे ,जिसका आज विनस्टीकरण किया गया।भागलपुर बायपास टीओपी अंतर्गत 6221 लीटर विदेशी शराब का विनस्टिकरण किया गया। यह शराब युवराज होटल बैजानी के पास से विगत 6 जून 22 को पकड़ा गया था, यह शराब बरामद की गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाना प्रभारी श्रीकांत चौहान और बायपास टीओपी प्रभारी ओमप्रकाश के संयुक्त छापेमारी कर बरामद किया […]

अगुवानी एप्रोच पथ मे छः दिन पुर्व कासीमपुर के रैयत किसानों द्वारा पथराव व लाठीचार्ज में एसडीओ, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुचकर अगुवानी एप्रोच पथ का कार्य कराए चालु ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर ।सुलतानगंज अगुवानी एप्रोच पथ में छः दिन पुर्व कासीमपुर के रैयत किसानों द्वारा कार्य बंद कराने पर हुये पथराव एंव लाठीचार्ज को लेकर एसडीओ धन्नजय कुमार,डीएसपी डॉ.गौरव कुमार,सोओ शंभुशरण राय,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू, सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार ,थानाध्यक्ष लाल बहादुर भारी संख्या मे दल बल के साथ अगुवानी एप्रोच पथ पहुचकर अगुवानी एप्रोच पथ निर्माण कार्य कराया गया। इस दौरान एसडीओ धन्नजय कुमार ने मिडिया को बताया कि अगुवानी एप्रोच पथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया हैं।पुल मे मजिस्ट्रेट सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार को नियुक्त किये गये हैं।साथ ही पुलिस बल कि तैनाती कि गई हैं।डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने मिडिया को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ अगुवानी एप्रोच पथ का कार्य शुचारु रुप से किये जा […]