Month: July 2022

मंदार डिफेंस एकेडमी के बच्चों ने एक लड़का को किया लाठी-डंडे , बेल्ट- कोड़े से मारकर घायल, घायल युवक का मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। मंदार डिफेंस एकेडमी के बच्चों ने एक लड़के को लाठी-डंडे बेल्ट कोड़े से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल प्रिंस कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है। प्रिंस ने बताया कि मैं अपने दीदी के घर से आ रहा था, तभी मंदार डिफेंस एकेडमी के कुछ लड़के मंदार, चेतन, मनदीप, राजू के अलावे उनके साथ करीब दर्जनों लोग थे, जो लाठी डंडा बेल्ट कोड़ा से मुझे अचानक मारना शुरू कर दिया। मैं बचने के लिए सैंडिस कंपाउंड से मनाली की ओर भागा लेकिन मेरे सर में काफी चोट आई थी जिससे मैं बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। फिर मेरे दोस्तों ने इलाज के लिए मुझे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही साथ […]

श्रावणी मेला उद्घाटन को लेकर एसडीओ, डीएसपी, ने अजगैबीनाथ गंगा घाट,जहाज घाट सहित कांवडिया पथ का निरक्षण कर लिया जायजा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला उदघाटन कि तैयारी को लेकर एसडीओ धन्नजय कुमार,डीएसपी डॉ.गौरव कुमार,सीओ शंभुशरण राय,विडिओ मनोज कुमार मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार ने संयुक्त रूप से जहाज घाट पहुचकर उद्घाटन स्थल का निरक्षण कर जायजा लेते हुये उद्घाटन स्थल नमामि गंगे के घाट के चार दिवारी के पास कोई भी दुकान नहीं लगाने का निर्देश दिये । साथ ही अजगैबीनाथ गंगा घाट का भी निरक्षण कर जायजा लेते हुये बाढ नियंत्रण विभाग के अधिकारी को गंगा घाट कि व्यवस्था दुरुस्त करने कि बात कही साथ ही सभी दुकानदारों को गंगा के किनारे दुकान नहीं लगाने के निर्देश देते हुए अजगैबीनाथ मंदिर गंगा घाट रोड के दक्षिण क्षेत्र मे दुकान लगाने का […]

परबत्ता थाना क्षेत्र के जबतेली गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के द्वारा की गई मारपीट का वीडियो हो रहा पूरा तेजी से वायरल ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जबतेली गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के द्वारा की गई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दबंगों के द्वारा राइफल चमकाते हुए लाठी डंडे से पुरुष और महिलाओं के साथ मारपीट की जा रही है। घटना जबतेली गांव की बताई जा रही है। जहां भूमिहीन जमीन पर कब्जा करने को लेकर अर्जुन यादव के द्वारा रुदल पासवान के घर पर हमला कर घरवालों के साथ मारपीट की गई। वहीं घटना के बाद परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। यह वीडियो की पुष्टि हमारा न्यूज़ चैनल नहीं करती है। DESK 04

पूरे भागलपुर शहर में रहा दिनभर जाम का मंजर, पुलिस के जवानों को भी जाम छुड़ाने में करनी पड़ी काफी मशक्कत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर शहर के विभिन्न सड़कों पर आज जाम की स्थिति बनी रही। जीरो माइल, भोलानाथ पुल, गुरहट्टा चौक सहित कई जगहों पर लंबी जाम देखी गई। जीरोमाइल चौक पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग जाम में परेशान दिखे। एक तो तेज धूप के कारण आम लोग गर्मी से परेशान थे वही जाम के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों लगे जाम के बाद जब कुछ पुलिस के जवान पहुंचे तब आम लोगों ने उनके साथ मिलकर गाड़ियों को धीरे धीरे कर निकाला गया। जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिली। DESK 04

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की ओर से शुरू हुआ बहुद्देशीय मानसून मेला का आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला उद्यमियों द्वारा लगाया गया अपने उत्पादों की प्रदर्शनी साथ ही की गई सामानों की बिक्री, जमकर लोग इस बहुद्देशीय मानसून मेला में खरीदारी करते दिखे भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना एक महत्वपूर्ण सेवा संस्था है, जो की भागलपुर में विभिन्न सेवा कार्य अपने शहर भागलपुर में वर्षों से करती चली आ रही है, उसी बाबत संस्था द्वारा अपने शहर भागलपुर में दो दिवसीय बहुउद्देशीय मॉनसून मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन *लायंस क्लब के प्रथम उपजिलपाल लायन बिनोद अग्रवाल*, भागलपुर ईस्टर्न बिहार चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया , महासचिव पुनीत चौधरी , कोषाध्यक्ष संजय जैन व लायन गोपाल खेतरीवाल – जोन चेयरमैन ने संयुक्त रूप […]

दो युवक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर बायपास टी ओ पी थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक शाम होते ही हथियार के साथ बाईपास पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं, वहीं बाईपास टीओपी थाना के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब शाम पांच बजे दो युवक को देशी कट्टा के साथ खुटाहा बायपास ढलान से गिरफ्तार किया है, वहीं गिरफ्तार 21वर्षीय युवक रचित कुमार, पिता — विलास पासवान गांव — खुटाहा, अमर कुमार, पिता अशोक रजक गांव — कुतुबगंज का बताया जा रहा है, दोनों युवक देशी कट्टा कमर में. लेकर बायपास खुटाहा रोड ढलान के समीप खड़े थे, वहीं बायपास टीओपी पुलिस को देखते ही […]

ईशीपुर थाना अंतर्गत बारा पंचायत में नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण, प्रशासन बनी मूकदर्शक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना के पीछे गंगारामपुर गांव है जहां एक नाबालिक लडकी का अपहरण 20जून को गया है। 14 वर्षीय लड़की कारु पंडित की बेटी का नाम गुड़िया देवी है। पिता बाहर रहकर घर का भरन पौषण करते है । 14 वर्षीय गुड़िया इसीपुर बाराहाट स्कूल के लिए निकली थी फिर वापस लौट कर अभी तक नहीं आई इसको लेकर परिवार में. काफी खलबली मच गई और जब यह घटना हुई तो पीड़ित मां और दादी थाना गई मगर थानाध्यक्ष अरविंद सहनी किसी का नहीं सुना और थाना से सबको डांटकर भगा दिया । दोनों महिला थानों का चक्कर लगा लगाकर थक गई। पीड़ित मां और दादी बेबस और लाचार होकर थाना में […]

कलम – किताब वाली हाथों में हथौड़ा, कोसी की कहर के आगे तोड़ रहा अपना आशियाना ||GS NEWS

कटावकोसीनवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी कोसी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है ,कई घरों को ले लिया अपने आगोश में भागलपुर। नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। वही पुरुषों के साथ साथ घर की महिलाएं भी घर तोड़ने में लगी हुए है। वही जिन बच्चों के लिए उनके माता-पिता ने एक एक पैसे जोड़कर यह आशियाना बनाया था की उनका लाल इस घर में रहकर पढ़ाई करेगा और बड़ा आदमी बनकर बुढ़ापे में […]

Hatebazare एक्सप्रेस में स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के बखरी काढ़ागोला के बीच हाटे बजारे एक्सप्रेस के एसी बोगी में 25 जून के दिन दहाड़े स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त व खगड़िया रेल ने न्यायालय के न्यायाधीश के सामने में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कटिहार जिला अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी मु. बाबर, कटिहार के कादर टोला निवासी खुशीलाल, अररिया के राजू मंडल सहित सभी आरोपी को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी इसमें कई अभियुक्त फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। मुख्य रूप […]

मक्का बिक्री का रुपया गबन करने के आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मक्का बिक्री का रूपया गबन करने आरोप में आरोपित गिरफ्तार। आरोपित दौनिया टोला पकरा निवासी भिखारी भगत हैं। बताया कि भिखारी भगत वर्ष 2015 में मक्का का व्यवसाय कर रहा था। खैरपुर कदवा निवासी रणविजय शर्मा के मक्का बिक्री का तीन लाख रूपया गबन कर लिया। इस संबंध में रणविजय शर्मा के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं रणवीजय शर्मा ने आरोपित भिखारी भगत को स्कार्पियों मधेपुरा स्थित होटल से लाकर कदवा ओपी पुलिस को सौंप दिया। कदवा ओपी पुलिस ने आरोपित को नवगछिया पुलिस को सौंप दिया। नवगछिया पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04