Month: July 2022

ढोलबज्ज थाना चौक पर सड़क पर जमा गंदे नाले के पानी में ग्रामीणों ने खड़ा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ढोलबज्जा पंचायत के थाना चौक से महादलित टोला तक बरसात और गंदे नाले का पानी का जमा रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने दुर्गंधयुक्त गंदे पानी में खड़ा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीण कुमार रामानंद सागर, वरूण कुमार, दुखभंजन कुमार, पृथ्वीराज सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हमलोग इस गंभीर समस्या से लगातार जूझ रहे हैं लेकिन हमलोगों की कोई नहीं सुन रहा है। जबकि इस सड़क के दोनों किनारे मध्य विद्यालय, यूको बैंक, दो आंगनबाड़ी केंद्र सहित दो निजी विद्यालय भी हैं। प्रशांत कुमार कन्हैया ने कहा कि यह बहुत ही जटिल समस्या है। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।वहीं गंदे पानी में विरोध […]

जपतैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट – वीडियो वायरल, वीडियो में हथियार के साथ दिख रहा है शख्स || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट और लाठी डंडे चलने की सूचना है. इस संदर्भ में मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें लोग लाठी से मारपीट करते देखे जा रहे हैं. वीडियो में हथियार के साथ एक शख्स खड़ा दिख रहा है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले को गंभीरता लेते हुए पदाधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया है. एसपी ने कहा कि इस संदर्भ में. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. परवत्ता थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है. देर शाम तक एक […]

जहांगीरपुर वैसी में कोसी बनी काल, अब तक 12 पक्का घर बहे || GS NEWS

कोसीनवगछियाबिहारDESK 04 B0

रविवार को पक्का घर के ध्वस्त हो कर जल विलीन होने का सामने आया वीडियो नवगछिया – जहांगीरपुर वैसी के तटवर्ती इलाके के लोगों के लिये विगत चार दिनों से कोसी नदी काल बनी हुई है. चार दिनों में 12 लोगों के कंक्रीट से बने पक्का घर बह गए. जबकि रविवार को भी तीन घरों के ध्वस्त हो जाने की बात कही जा रही है. पक्का घरों के ध्वस्त होने का एक वीडियो रविवार को सोसल मीडिया में वायरल भी था. यहां पर कोसी की रफ्तार इतनी तीव्र है कि बचाव कार्य का कोई असर नहीं हो रहा है. ग्रामीणों के पास यहां पर सिर्फ कोसी की रौद्र लीला देखने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. ग्रामीणों से मिली […]

कोरचक्का पहुंचे बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष, दिया दिन रात बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के पुनमा प्रताप नगर के कोरचक्का में 500 मीटर के क्षेत्र में चल रहा भीषण कटाव लगातार अपना दायरा बढ़ा रहा है. यहां पर कई घर कटाव के एकदम मुहाने पर है. रविवार को बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार ने कटाव प्रभावित स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है. मौके पर उपस्थित जिला पार्षद नंदनी सरकार, सरपंच प्रतिनिधि गौरीशंकर राय समेत अन्य ग्रामीणों ने रात दिन युद्ध स्तर पर बचाव कराने की मांग की. जानकारी मिली है कि मौके पर ही पदाधिकारियों ने रात दिन बचाव कार्य करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. पदाधिकारियों के दल ने सकुचा में चल रहे कटाव का भी […]

नवगछिया : गुदरी स्थान के पास साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया – तेतरी गुदड़ी स्थान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम सात बज कर तीस मिनट पर एक साइकिल और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में साइकिल सवार गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटेंगा निवासी विजय पासवान  और मोटरसाइकिल चालक भगत मोहल्ला निवासी युवक कृष कुमार है. दोनों घायलों का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया है जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है. DESK 04 B

चौदह केंद्र पर कोविड का बूस्टर डोज पङेगा आज || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

4 जुलाई सोमवार को 9बजे सुबह से नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत 14 स्थानों /केंद्रों पर बूस्टर डोज सहित कोविड टीकाकरण किया जाएगा.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी रविवार को ही इसकी तैयारी कर लेंगे तथा अपने स्तर से सभी लोगों को सूचित भी कर देंगे. विद्यालय के बच्चों (निर्धारित उम्र के) का भी संबंधित प्रधानाध्यापक/शिक्षक निकटतम केंद्र पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे.प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इसका मोनेटरिंग करेंगे.पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ  ,बीपीएम (जीविका) अपने अपने कर्मियों को सहयोगार्थ इस कार्य में लगाएंगे तथा भ्रमणशील रहकर केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. DESK 04 B