Month: July 2022

बारह हजार उर्दू, बंगला टी ई टी अभ्यर्थियों के साथ बिहार सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार :- तनवीर || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि बिहार सरकार  वर्तमान समय मे 12 हज़ार उर्दू, बंगला टीईटी उम्मीदवारों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा पास कर के मैरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद फेल कर दिया गया. विगत 8 वर्षों से पूरे बिहार में  अभ्यर्थियों के द्वारा धरना, रैली, भूख हड़ताल और प्रदर्शन चल  ही रहा है. जो विगत  8 वर्षों से अपनी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं. लेकिन सरकार के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है. रिज़ल्ट जारी करने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सरकारी वकील से 4 वर्ष पहले ही ओपिनियन मंगवा लिया था. उसके बाद […]

विभाग स्तरीय चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया –  गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग स्तरीय चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया  जिसमें कोसी विभाग के सभी 17 विद्यालयों के 40 कर्मचारी ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन लोक शिक्षा समिति पूर्ण कालिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह, जिला निरीक्षक रमेश चंद्र शुक्ला, मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रोफेसर बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया गया. आगत अतिथियों का परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लालबाबू राय ने कराया. कार्यक्रम में बिहारीगंज विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर बिहारीगंज के प्रधानाचार्य दिनेश जी एवं प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी, संकुल प्रमुख शिवशंकर सिन्हा, अनमोल, आमोद मलिक, राकेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में मिथिलेश जी ने कर्मचारियों […]

नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में क्राइम कंट्रोल को लेकर की गयी चर्चा || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को नवगछिया पुलिस जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विस्तृत चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश भी दिया गया. आने वाले त्योहारों में विधि व्यवास्था को लेकर खास चौकसी का निर्देश दिया गया जबकि संवेदनशील मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि नवगछिया के लोग हरेक पर्व त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाते हैं, आगे भी मनाएंगे. फिर भी एहतियातन सतर्कता की जा रही है. इस अवसर पर नवगछिया पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी थानों के थानाध्यक्षों की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04 B

बकरीद को लेकर परवत्ता थाने में किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में कई तरह के विषयों पर विचार विमर्श किया गया और लोगों ने सौहार्द और भाई चारे के माहौल में पर्व मनाने की बात कही. इस अवसर पर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेश भगत, महदतपुर के पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, शिवनंदन यादव, अशोक साह, राजेन्द्र साह, मो कफील, मो रियासत, फूदन साह, विजेंद्र शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे. इधर नवगछिया थाने में भी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक […]

बिहपुर : बकरीद का त्योहार 10 जुलाई को   || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर के खानका ए आलिया कादिरिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशीं हजरत अली कौनेेेन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने रविवार को बताया कि हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की सुननत को बरकरार रखने के लिए दुनिया भर के मुसलमान प्रत्येक वर्ष इस्लामी तरीख की 10 जिलहिजजा को को बकरा दुममा की कुरबानी देते हैं . इसे ईद उल अजहा बकरीद भी कहते है.इसबार बकरीद 10 जुलाई को मनेगा. सज्जादानशीं ने बताया कि कुरबानी का पर्व एक यादगार घटना से जुडा हुआ है. यह घटना रबबेकायनात के आगे समपरण उसकी मुहब्बत में अपना सब कुछ कुरबान कर देने का है. जो हजरत इब्राहिम अलैह सलाम को खाव मे अल्लाह का हुक्म हुआ कि अपनी पयारी चीज […]

नवगछिया के तुलसीपुर में सर्पदंश से किसान की मौत || GS NEWS

नवगछियानिधनबिहारDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी विभास कुमार 60वर्ष की मौत सर्पदंश से हो गयी. शनिवार की रात किसान अपने बारी में गया था.उसी समय सर्प ने डस लिया.आनन-फानन में परिजनों ने किसान को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गया. वहां चिकित्सक ने इलाज किया. सर्प दंश का इंजेक्शन लगने के बाद चिकित्सकों ने पीड़ित किसान को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भेज दिया. मायागंज में भी इलाज के बाद दो-तीन घंटे तकहालत ठीक रहा. उसके बाद तबीयत बिगड़ने लगा. आखिरकार देर रात किसान ने दम तोड़ दिया. परिजनों को यह बात समझ में नहीं आ रहा कि जब सर्प दंश का इंजेक्शन लगाया गया तो फिर मौत कैसे हो गयी.सर्पदंश से किसान की मौत होने से घर में विपत्ति का […]

एक तरफ उफान मारती है कोसी की धारा, दूसरी तरफ आंखों से फूट रही आंसूओं की धारा

ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम सेकटावकिसानकोसीनवगछियाबाढ़बिहाररंगरा चौकBarun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा “कृष्णा”, मुख्य संपादक, जीएस न्यूज नवगछिया – जहांगीरपुर वैसी गांव में एक तरफ कोसी की निर्मम धारा उफान मार रही है तो दूसरी तरफ लोगों के आखों से आंसूओं की धारा फूट रही है. यह गांव इतना बेबस और लाचार कभी न था, मेहनत के बल पर गांव के लोगों ने अपनी तकदीर बनायी थी. लेकिन आज बेबसी और लाचारी का ऐसा आलम है कि लोग हर किसी बाहरी को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं. कोसी नदी में विलीन होने से पहले लोग अपने अपने घरों से सामानों को तो सुरक्षित निकाल ले रहे हैं लेकिन जिंदगी भर की मेहनत और पाई – पाई इकट्ठा कर बनाये गए आशियाने को नहीं बचा पा रहे हैं. नदी […]

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने ठाकुरजी कचहरी टोला में चल रहे कटाव का लिया जायजा || GS NEWS

कटावनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल रविवार को भाजपा नेताओं के एक दल के साथ कोसी नदी के कटाव से प्रभावित ठाकुरजी कचहरी टोला का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्य मे लगे पदाधिकारियों से बात चीत की. जिलाध्यक्ष ने मौके से ही संबंधित विभाग के कई पदाधिकारियों को वर्तमान स्थिति से अवगत करवा कर युद्ध स्तर पर रात दिन बचाव कार्य करवाने की मांग की है. इस क्रम में उनके साथ पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय राय, गणेश प्रसाद सिंह, बबलू राय, संजय मंडल, पिंकू सिंह, धीरज कुमार, उमेश सिंह, चंदन साह, समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे. DESK 04 B