Month: July 2022

लापरवाही पर गोपालपुर के पैदल गश्तीदल को किया निलंबित…. देर रात नवगछिया SP पहुंचे गोपालपुर और रंगरा थाना …

ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम सेनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

रंगरा में दो चौकीदारों को दिया गया रिवार्ड और अनुपस्थित रहने वाले से पूछा स्पस्टीकरण नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देर रात गोपालपुर और रंगरा थाने का औचक निरीक्षण किया. गोपालपुर के सुकटिया बाजार में पैदल गश्त दल को लापरवाह पाते हुए निलंबित कर दिया. जबकि रंगरा में पैदल गश्त कर रहे दो चौकीदारों को दो – दो सौ रुपये का रिवार्ड दिया जबकि मौके से अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. औचक निरीक्षण करने एसपी सादे लिबास में थे, वे चटख नीले रंग की हाफ बांह वाली कमीज और सफेद जींस में थे. जानकारी मिली है कि किसी भी पुलिस कर्मी को उनके आने की भनक न मिले इसलिये वे सादे लिबास में औचक […]

गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से हो रही मौत पर अंकुश लगाने को लेकर डॉ अजय ने लोगों को किया जागरूक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

जीवन जागृति सोसाइटी में बरारी घाट पर फ्लोटिंग और पोर्टेबल वेरीकेटिंग का किया निजात भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले में लगातार लोगों के डूबने से हो रही मौतों को बचाने को लेकर फ्लोटिंग एंड पोर्टेबल बैरिकेटिंग का निजात जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा किया गया है। जिसका बरारी घाट पर लाइव डेमोंसट्रेशन कर दिखाया गया। जिसमें दो बास में पत्थर बांधकर और उसके ऊपर लाल पताका लगाकर गंगा के खतरे वाले लेवल के पास रख दिया गया। जिससे आम लोग इससे आगे ना जाए। वही डूबने के वाद अगर लोगों को निकाला जाता है तो उसका उपचार किस तरह से घाट पर किया जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके इसको लेकर आम लोगों […]

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ द्वारा जिला कार्य समिति की हुई बैठक, कई मुद्दों पर की गई वार्ता ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के स्थानीय होटल में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में जिला कार्यसमिति के तहत शिक्षकों के साथ होने वाले छोटे से बड़े समस्याओं को सुना गया और उसके निदान को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की गई । आज के बैठक में जिला कार्यसमिति के टीम का गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था जिला प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के विस्तार कैसे हो, शिक्षकों की समस्याओं को कैसे दुरुस्त किया जाए ।इस विषयों के अलावे वेतन वृद्धि को लेकर भी वार्ता की गई। आज के प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ भागलपुर जिला कार्य समिति के द्वारा हुई बैठक में दर्जनों शिक्षकों ने अपनी अपनी राय दी और उस पर […]

वृद्ध एवं असहाय जनता के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए बस हुई रवाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी समाजसेवी मंजू रानी साह एवं विजय कुमार यादव के सौजन्य से लोगों को बासुकीनाथ धाम यात्रा कराई गई भागलपुर।समाजसेवी मंजू रानी साह एवं विजय कुमार यादव के सौजन्य से वार्ड नंबर 49 के वृद्धि एवं असहाय जनता के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का आयोजन किया गया है। इस तीर्थ यात्रा में एक दिवसीय बासुकीनाथ धाम यात्रा की जाएगी। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था की गई है एवं उसके खाने-पीने की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है। वार्ड नंबर 49 की कर्मठ उम्मीदवार मंजू रानी शाह ने कहा कि यह निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। वही विजय कुमार यादव ने कहा कि वृद्ध एवं असहाय जनता के लिए हर समय मैं […]

जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग के तमाम अधिकारी श्रावणी मेला तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

ना ही कांवरियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था हो पाई है ना ही शौचालय की भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई से प्रारंभ होना हैं । जिला प्रशासन के श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर लगातार गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे निरक्षण कर जायजा लिये जा रहे ।साथ ही जिला प्रशासन ने विभाग के तमाम अधिकारीयों को निर्देश देते हुये तीन सिप्ट में गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे तैयारी कि अंतिम रूप देने कि बात कही हैं।वहीं विभाग के अधिकारियों द्वारा गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे युद्ध स्तर से कार्य कराने.मे लगे हुये। अजगैबीनाथ गंगा का लगातार गंगा का जलस्तर मे काफी बढोतरी देखी जा […]

कोसी का तांडव शुरु, कई घर हुए जलमग्न, कई गांव के लोग करने लगे पलायन, गांव का गांव होने लगा विरान ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। कोसी को सचमुच शोक की नदी कहा जाता है। कोसी में उफान आना शुरू हो गया है और लोगों की तबाही शुरु हो चुकी है। गांव के गांव जलमग्न होने लगे हैं। लोग अपने गांव घर को छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिए हैं। नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी और उसके आस पास के गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जहांगीरपुर बैसी गांव से सटे कई गांव के लोग डरे सहमे हैं। रात भर सोते नहीं।जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। […]

कोसी ने बरपाया कहर, कई घर हुए जलमग्न ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। वही पुरुषों के साथ साथ घर की महिलाएं भी घर तोड़ने में लगी हुई है। पिछले साल ही हुषण बेगम ने अपना घर बनाया था। लेकिन साल भर के बाद ही उन्हें अपना आशियाना अपने हाथों से तोड़ना पड़ा है, महिलाओं की आंखों में आंसू है और अपना आशियाना तोड़ कर रो रही हैं। इन लोगों का कहना है कि कुछ ईट बच जाएगा […]

पूर्व मुखिया सह जदयू नेता के घर से स्कारपियो हुआ गायब ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र में विगत रात्रि एक स्कारपियो की चोरी हो गई है। बताते चलें कि आए दिन लगातार भागलपुर जिले में छोटी मोटी चोरी होती रही है परंतु हद पार करते हुए अज्ञात चोरों ने पूर्व मुखिया सह जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज पंडित का सफेद रंग की स्कारपियो जो घर के पास लगी थी उसे उड़ा लिया। उक्त गाड़ी का चालक अजय पंडित नेता जी का अपना भतीजा है। चालक ने बताया कि हम 5 वर्षों से गाड़ी चला रहे हैं हमने लगभग 11 बजे रात में गाड़ी लगा कर चाभी चाचा जी को सौप कर घर चला गया। सुबह गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन की परंतु गाड़ी नहीं मिला। […]

दियारा से घास लाने के क्रम में एक युवक गंगा नदी में डूबा, खोजबीन जारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर मंट घाट में दियरा पर से घास लाने के क्रम में छोटू नामक युवक गंगा नदी में डूब गया। छोटू ओटो चलाकर अपना घर परिवार चलाता था। शाम में घास लाने गंगा के उस पार तैर कर जा रहा था। पिता विलास यादव का कहना है कि प्रतिदिन छोटू शाम में दियारा से घास लाने के लिए जाया करता था। वह पानी में तैर कर जा रहा था। वही अचानक युवक डूबने लगा और गंगा की गोद में समा गया। घाट के किनारे खड़े लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घाट के किनारे पहुंचे। वहीं युवक की खोज लगातार की जा रही है। वहीं परिजनों का रो […]

राज्य एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और स्वामी आगमानंद के तत्वाधान में गंगा तट पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर।नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर इस्माइलपुर बिंद टोली बांध स्थित स्पर संख्या 6पर गंगा तट पर जहान्वी गंगा तट हरित अर्पण के तहत शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के तत्वाधान में पर्यावरण व जलवायु राज्यमंत्री सह उपभोक्ता मामले खाद्य और वितरण भारत सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। वही मंत्री ने वृक्षारोपण के बाद कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का रक्षक है साथ ही हमें यह प्राणवायु हवा देती है। इसलिए वृक्ष को लगाएं वृक्ष को बचाएं यह सब का अभियान होना चाहिए। वही गंगा तट से चलने के बाद सैदपुर दुर्गा मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने प्रकृति से […]