Month: July 2022

Noimg

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया जीआरपी थाना कांड संख्या 20/22 के स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए 2.5 किलो से ज्यादा लूट कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। कटिहार रेल एसपी ने प्रेस वार्ता पूरे मामले की क्राइम स्टोरी बताई। रेल एसपी डॉ संजय कुमार भारती ने बताया कि पिछले सप्ताह 25 जून को सियालदा से सहरसा जा रहे व्यवसायी पारस मणी से सोने की लूट को अंजाम दिया गया था। मामले में डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी गई थी, जिसमें जीआरपी नवगछिया थाना अध्यक्ष के साथ लोकल थाना को भी लगाया गया था। इस मामले में कटिहार जिला अंतर्गत डमरिया गांव निवासी मोहम्मद बाबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कटिहार के कादर टोला के खुशीलाल मंडल, अररिया जोगबनी […]

Noimg

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत झल्लू दास टोला दुर्गा स्थान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान को कार्य में लापरवाही एवं मध्यान भोजन से बीमार हुए बच्चे को लेकर के तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के बाद उसे तत्काल निलंबन की अवधि में नवगछिया बीआरसी में पदस्थापन हेतु रखा गया है। रंगरा चौक प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने बताया कि तत्काल निलंबित होने के बाद प्रधानाध्यापक का कार्य लंबित ना रहे इसके लिए कार्य देखभाल हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में श्वेता वाला को प्रभार दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर अभी तक मध्यान भोजन का सभी तरह के स्टोर एवं किचन सील किया गया है। इसीलिए इनके ऊपर वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद ही […]

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मुर्गा व्यसाई हत्याकांड में पुलिस ने उजानी से दो आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित उजानी निवासी मु. इमदाद, मु. सन्नी हैं। हत्याकांड में दोनो आरोपित अनामजद आरोपित थे। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि 18 दिसंबर 2021 को मुर्गा व्यवसाई उजानी निवासी मु. एहसान की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। एहसान नवगछिया बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से भाई के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने राजेंद्र कॉलोनी के पास उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी की गई थी। पुलिस अनुसंधान में दोनो आरोपित का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित को घर से गिरफ्तार […]

Noimg

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पूरे 22 वर्ष हो गए रतन सिंह की शहादत को। घर की दीवारों पर सेना की वर्दी में टंगी इनकी तस्वीरें आज भी उन क्षणों की याद को ताजा कर देती है, जब गगनभेदी नारों के बीच तिरंगे में लिपटा रतन सिंह का शरीर घर पहुंचा था। ऑपरेशन कारगिल विजय के शहीद नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी गांव निवासी बिहार रेजिमेंट के हवलदार रतन सिंह लड़ते हुए बलिदान हो गए थे। इनकी शहादत के बाद परिवार और गांव से बीस जवानों ने वर्दी पहन रतन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की। उनकी बहादुरी की चर्चा करते आज भी लोग नहीं थकते।पिता की शहादत का मिला दुलार रतन सिंह के बड़े बेटे रूपेश कुमार बताते हैं कि पिता की […]

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति को लेकर बैठक ||GS NEWS

नारायणपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

नारायणपुर :प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रगति को लेकर बैठक आयोजित हुआ. जिसमें पीएम आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों को अब जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत 60 हजार रुपये दिए जाएंगे.वैसे लाभुकों की संख्या लगभग 100 है.सर्टिफिकेट केस के बाद भी जो लाभुक आवास नहीं बना रहे हैं उनपर वारंट करने की कार्रवाई की जा रही है.सभी आवास को निर्देश दिया कि जल्द रिपोर्ट करने जो रिपोर्ट में कोताही बरतेंगे उनके ऊपर कारवाई की जाएगी.मौके पर आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04