Month: July 2025

Noimg

400.62 लीटर अवैध विदेशी शराब सहित 02 वाहन जप्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करो एवं माफियों के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को वाहन जांच के क्रम में भवानीपुर थाना टीम द्वारा महवागढ़ आशाटोल से एक पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर -बीआर 10 जिए- 1956 में लोड विभिन्न कंपनी का कुल 300.12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 149/25, धारा- 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिहपुर थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते […]

Noimg

मकंदपुर चौक पर बस की ठोकर से एएनएम घायल,पांव हुआ फ्रैक्चर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। एनएच 31 स्थित मकंदपुर चौक पर शनिवार की संध्या एक एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफ) बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान यमुनिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में कार्यरत तुलसी कुमारी के रूप में हुई है। वह नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में आयोजित बैठक में शामिल होकर अपने घर भागलपुर के मोहद्दीनगर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि तुलसी कुमारी शारीरिक रूप से पांव से विकलांग हैं। जैसे ही वे मकंदपुर चौक पर बस में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान बस अचानक चल पड़ी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने के दौरान उनका बायां पांव बस के चक्के […]

Noimg

कारगिल विजय दिवस पर तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

छात्रों ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन नवगछिया : भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मनों को करारी शिकस्त दी थी। इस गौरवशाली विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। तिरासी स्थित शहीद रतन कुमार सिंह के स्मारक स्थल पर कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिरासी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला और दीप प्रज्वलित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित […]

Noimg

सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]

Noimg

गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस का सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन, झारखंड-राजस्थान के बीच सीधी रेल सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : गोड्डा–दौराई (अजमेर) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह आज गोड्डा रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ। माननीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने गोड्डा में रेलवे संपर्क और अवसंरचना के विस्तार के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। अपने संबोधन में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड के विकास हेतु केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में रेल संपर्क शुरू होने के बाद गोड्डा से […]

Noimg

सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म के लिए डॉ. अजय कुमार सिंह को मिला “अटल नेशनल अवॉर्ड 2025 ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : नई दिल्ली स्थित लाजपत भवन में “अटल भारत क्रीड़ा और कला संस्कृति, भारत” के तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर देशभर से चयनित 61 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को “अटल नेशनल अवॉर्ड 2025” से नवाजा गया। इन्हीं में से एक थे भागलपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह, जो “जीवन जागृति सोसायटी” नामक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. सिंह को यह सम्मान विशेष रूप से सड़क सुरक्षा जैसे जनसरोकार से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाने हेतु बनाई गई शॉर्ट फिल्मों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने […]

Noimg

अलीगंज अवस्थित बागबाड़ी को बाजार समिति के रूप में किया जाएगा विकसित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। अलीगंज स्थित बागबाड़ी को अब बाजार समिति के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत, फेज वन में लगभग 89 करोड़ रुपए की लागत से बागबाड़ी में कई आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इस विकास कार्य में वाहनों के आने-जाने के लिए चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, इसके अलावा सब्जी मंडी, फल मंडी, आलू और प्याज की दुकानें, भंडार गृह, कैंटीन और दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। बाजार समिति के चारों ओर चाहरदीवारी का निर्माण होगा, वहीं ड्रेनेज की व्यवस्था और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बागबाड़ी का मुआयना किया और कृषि विभाग के अधिकारियों, पुल निर्माण निगम के अभियंताओं तथा सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ […]

Noimg

किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

उप मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्वलित भागलपुर। रेशम भवन, भागलपुर में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, विधायक पवन यादव, कल्पना कुमारी, अपर सचिव सह कृषि निदेशक बिहार पटना शैलेंद्र कुमार, अपर सचिव सह निदेशक विपणन बिहार पटना अभिषेक कुमार, निदेशक उद्यान बिहार पटना धनंजयपति त्रिपाठी, निदेशक बामेती निर्मल कुमार, प्रबंधक बीआरबीएन के राधा रमण, निदेशक भूमि संरक्षण सह विपणन प्रमुख बिहार पटना सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों एवं राज्यस्तरीय […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसा: डीएलएड का छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज में चल रहा इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बांका जिले के भगवानपुर निवासी डीएलएड के छात्र चंदन कुमार पासवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चंदन अपने दो दोस्तों के साथ किसी कार्यवश पुनसिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदमा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल […]

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कहलगांव के डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब एक बजे तीन-चार थानों की पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ कहलगांव डीएसपी लकड़ाकोल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसे बाहरी अपराधियों का हमला समझते हुए जवाब में पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की एक गाड़ी को घेर लिया, जबकि दो अन्य गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। घेराव की गई गाड़ी से चार पुलिसकर्मियों को […]