Month: July 2025

Noimg

डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई वार्डो का भ्रमण कर गणना प्रपत्र सत्यापन कार्य का किया मुआयना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रह के उपरांत मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक तथा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम की सूची भागलपुर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को 18 जुलाई 2025 को समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने बी एल ए के माध्यम से इसका सत्यापन करवा लेने का आग्रह किया गया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आदेश जारी करते हुए 23 जुलाई को प्रत्येक मतदान केंद्र में तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बीएलओ को अपने बीएलए, सहायक कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस सूची का सत्यापन करने […]

Noimg

तीन दिन शेष बचे हैं गणना प्रपत्र भरने को ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर बना शत प्रतिशत गणना प्रपत्र अपलोड करने वाला पहला जिला भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 जून से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 जुलाई तक का समय मतदाता सूची सत्यापन के लिए गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, बीएलओ के द्वारा अपने सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण किया गया है। साथ ही भागलपुर के सभी विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का संग्रहण भी किया जा चुका है।अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक तथा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम की सूची भागलपुर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को 18 जुलाई 2025 को ही उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही जिला निर्वाचन […]

Noimg

सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

जीविका दीदी की रसोई में बने खाने का स्वाद लेंगे सुरक्षा कर्मी भागलपुर जिले में जीविका दीदी की रसोई की संख्या बढ़कर 8 हो गई दीदी की रसोई जैसी पहल से जिले की 200 से अधिक दीदियों को मिला सीधा रोजगार भागलपुर। बिहार पुलिस के नव नियुक्त सुरक्षा कर्मी अब अपने प्रशिक्षण के दौरान “जीविका दीदी की रसोई” में बने शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को भागलपुर के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन किया गया। सुंदर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, नाथनगर के द्वारा संचालित इस रसोई में 70 से अधिक जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1000 से अधिक नव नियुक्त सुरक्षा कर्मियों […]

Noimg

सावन माह में बाबा धाम यात्रा: भाषा विवाद के बीच धर्म और आस्था की मिसाल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर, सावन माह की शुरुआत के साथ ही इस बार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ एक नया मुद्दा भी उठ खड़ा हुआ है। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा घाट से प्रतिदिन लाखों कांवड़िया श्रद्धालु झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। इस भीड़ में महाराष्ट्र से आए कांवड़ियों ने हाल ही में महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं को “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया। सुल्तानगंज में मौजूद महाराष्ट्र से आए कई श्रद्धालुओं ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई वास्तविक तनाव नहीं है, और वहां हिंदी भाषी तथा मराठी भाषी लोग एक साथ मिलकर रहते और काम करते हैं। उनका कहना था कि जो खबरें फैल रही हैं, […]

Noimg

पटना के कांवरियों ने 108 फीट लंबा कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से बैद्यनाथ धाम के लिए की पदयात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दिए निर्देश भागलपुर, श्रावणी मास के पवित्र अवसर पर कांवर यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में पटना से आए कांवरियों के एक दल ने 108 फीट लंबा भव्य कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए पदयात्रा शुरू की। यह कांवर अपनी लंबाई और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कांवर में भगवा झंडे, रंगीन झालरें और भगवान शिव की झांकी को विशेष रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत प्रतीक है। कांवरियों ने अजगैबीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और “बोल बम” के जयघोष […]

Noimg

दो पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में मामूली विवाद के कारण दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मोजाहिदपुर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर, मियां साहब मैदान में हुई। घायल युवकों की पहचान मोहम्मद खुर्शीद के पुत्र मोहम्मद गुलचा (32) और मोहम्मद फरहान के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद गुलचा मियां साहब मैदान में सोए हुए थे। इसी दौरान मोहम्मद नक्की अपने दुकान को खोलने के लिए आया और किसी बात को लेकर मोहम्मद गुलचा से विवाद हो गया। जब कहासुनी बढ़ी, तो मोहम्मद नक्की कुरैशी ने […]

Noimg

सज्जादानशी परिवार को जान से मारने की धमकी, निर्माण कार्य में बाधा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के सज्जादानशी सह मुतवल्ली वक्फ सय्यद शाह इनायत हसन (वक्फ 159) के सय्यद शाह फखरे आलम हसन द्वारा शाह मार्केट में नाले और छज्जा के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। इस बीच कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, छत की ढलाई के दौरान शाह मार्केट के पास रहने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने नाली निर्माण कार्य में रुकावट डाली और खानकाह के मजदूरों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके अलावा, मजदूरों को धमकी दी गई कि यदि वे कार्य करते रहे, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मोहम्मद आज़ाद, इक़बाल, रिज़वान, रेहान (पिता अनवारुल हक) सहित कई अन्य लोगों ने हाथ […]

Noimg

भागलपुर में पत्रकारों ने दिखाया मानवीय चेहरा, घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कचहरी चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने भीख मांग रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर खड़े लोग केवल तमाशा देखते रहे, लेकिन वहां मौजूद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश की। पत्रकार विकास सिंह, संजय, सुमित, अमरजीत, श्याम सिंह, विजय सिंहा, आदित्य और आलोक ने तुरंत घायल बुजुर्ग की मदद की। तीनों पत्रकारों ने न केवल बुजुर्ग को उठाया, बल्कि बिना किसी देरी के उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस तत्परता और […]