Month: July 2025

Noimg

नवगछिया के तेतरी गांव में दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवनीत झा के 25 वर्षीय पुत्र शिवम झा के रूप में की गई है। परिजनों ने तत्काल शिवम को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान शिवम अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा और मायागंज जाने से साफ इनकार कर दिया। वह अस्पताल परिसर से भागने की कोशिश भी करने लगा। अंततः परिजनों ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर घर वापस ले गया। DESK2025

Noimg

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित हुआ मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम, न्यायिक पदाधिकारियों ने दी अहम जानकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : अनुमंडल विधिक सेवा समिति, नवगछिया के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 से देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए” (Mediation – For The Nation) के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष एवं सचिव, पैनल अधिवक्ता तथा कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मध्यस्थता से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, इसकी प्रक्रिया, उपयोगिता और सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में सुनील कुमार सिंह, DASJ-I, अंचल द्वेदी, मुंसीफ और अभिषेक कुमार, […]

Noimg

श्रावणी मेला में पीएचईडी द्वारा कांवरियों को नि:शुल्क मिल रही सेवाएं, पेयजल से लेकर स्नान तक की व्यवस्था ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर भागलपुर जिले के सुलतानगंज से धांधी बेलारी तक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), भागलपुर पश्चिम द्वारा श्रद्धालुओं और कांवरियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विभाग की ओर से विभिन्न स्थलों पर नि:शुल्क सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। पीएचईडी द्वारा श्रद्धालुओं को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुल 22 यूवी फिल्टर के माध्यम से फिल्टर्ड एवं ठंडा पानी मुहैया कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दो वाटर एटीएम और 10 पानी के टैंकर की भी तैनाती की गई है, जो मेला क्षेत्र में निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। मेला क्षेत्र […]

Noimg

एनएच-31 बना खतरनाक सफर, नवगछिया में सड़क हादसे लगातार जारी; झंडापुर में बाइक सवार गंभीर घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत एनएच-31 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार वाहनों, लापरवाही, और कमजोर यातायात व्यवस्था के कारण सड़कों पर जानलेवा हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि नवगछिया में यातायात थाना कार्यरत है, बावजूद इसके एनएच-31 पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाना की तैनाती के रहते भी बस, ट्रक, पिकअप, हाइवा और दोपहिया वाहनों के चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। नतीजतन, हर दिन कहीं न कहीं किसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं या जीवन भर के लिए अपंग हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस और थाना पुलिस की निष्क्रियता […]

Noimg

नवगछिया बार एसोसिएशन के लिए सरकारी भूमि बंदोबस्त की मांग, विधायक शैलेंद्र ने कानून मंत्री को सौंपा पत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया, भागलपुर। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक और सत्तारूढ़ दल के सचेतक, इ. कुमार शैलेंद्र ने राज्य के कानून मंत्री मंगल पांडेय को एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने नवगछिया बार एसोसिएशन के लिए सरकारी भूमि का बंदोबस्त कराने की मांग की है। पत्र में विधायक ने 12 जुलाई को बार एसोसिएशन, नवगछिया द्वारा भेजे गए पत्रांक-10 का उल्लेख करते हुए कहा कि नवगछिया में बार एसोसिएशन का भवन और कई अधिवक्ताओं के अस्थाई चेंबर बिहार सरकार की भूमि पर स्थित हैं। विधायक ने कहा कि इस संबंध में कई बार जिला अधिकारी (डीएम) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से अनुरोध किया गया है, लेकिन आज तक उक्त भूमि की बंदोबस्ती बार एसोसिएशन के नाम से नहीं की गई है। हालांकि, […]

Noimg

शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव पर भागलपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: शनिदेव महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को भागलपुर में स्थानीय गौशाला परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 500 से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। यात्रा ने कोतवाली चौक, खलीफाबाग, वैरायटी चौक होते हुए स्टेशन चौक और अंत में देवी बाबू का धर्मशाला पहुंचकर समापन किया। यह यात्रा सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुई और दोपहर 2:00 बजे समाप्त हुई। शोभा यात्रा का संचालन प्रकाश चंद्र शर्मा और सत्यनारायण प्रसाद ने किया। प्रकाश चंद्र शर्मा शनिदेव मंदिर के कर्ता-धर्ता और मुख्य पुजारी परमेश्वर आनंद उर्फ काला बाबा के सुपुत्र हैं। यात्रा का शुभारंभ गौशाला से भागलपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और शान-ए-शहर, डॉ. बीना यादव तथा […]

Noimg

बाल्टी में डूबी 1 वर्षीय अन्वी की सांस लौटी, पिता के हौसले ने बचाई मासूम की जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत टड़वा गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। टड़वा गांव निवासी सुमन कुमार की एक वर्षीय पुत्री अन्वी कुमारी खेलते-खेलते आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। दुर्भाग्यवश, बच्ची का सिर बाल्टी में डूब गया और वह आवाज तक नहीं निकाल सकी। परिजनों ने बताया कि बच्ची करीब दो-तीन मिनट तक बाल्टी में उल्टी अवस्था में पड़ी रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। तभी अन्वी की मां की नजर उस बाल्टी पर पड़ी और जैसे ही उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला, पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन सभी को लग रहा था कि अब मासूम अन्वी हमारे […]

Noimg

भागलपुर सड़क हादसे में बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानदी पुल के पास रहने वाले मनमोहन यादव के 58 वर्षीय बेटे अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है। अरविंद यादव अपने घर पर एक मेडिकल दुकान चलाते थे। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मुंगेर जाने के लिए अपनी बुलेट बाइक से निकले थे। जब वह अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरया गांव के पास पहुंचे, तो सुल्तानगंज की दिशा से आ रही पल्सर बाइक ने उनकी बुलेट को सामने से […]

Noimg

कांवर यात्रा: धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, श्रावणी मेला। सुल्तानगंज के गंगाधाम से देवघर के बाबाधाम तक कांवर यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है, जो आमतौर पर एक धार्मिक परंपरा और आस्था का हिस्सा मानी जाती है। हालांकि, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस यात्रा को धार्मिक कर्तव्य के अलावा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताया है। डॉ. चौधरी, जो स्वयं एक मेडिकल प्रैक्टिशनर रह चुके हैं, ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्त 105 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करते हैं। यह लंबी पैदल यात्रा उनके शरीर के विभिन्न अंगों को सक्रिय करती है, जिससे हृदय, फेफड़े, मांसपेशियां और मानसिक संतुलन बेहतर होते हैं। उन्होंने इस यात्रा को “इको-मेडिको-रिलिजियस टूरिज्म” का अद्भुत उदाहरण बताया, जिसमें […]

Noimg

भागलपुर में SIR कार्य 87% पूर्ण, डीएम की अपील – आखिरी समय का इंतजार न करें ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बिहार। बिहार के भागलपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिले के कुल 16 प्रखंडों में इस अभियान के तहत अब तक 87% कार्य पूरा हो चुका है। जिले के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और आखिरी समय का इंतजार न करें। डीएम डॉ. चौधरी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर वोटर लिस्ट में दर्ज है, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, कई लोग अब […]