Month: July 2025

Noimg

भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसानों की फसलें तबाह, मुआवजे की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और गंगा किनारे बसे कई गांवों के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खेतों में लगी सब्जियों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन बाढ़ के कारण उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। न केवल फसलें खराब हो गई हैं, बल्कि उनके पास अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है और दोबारा खेती शुरू करने के लिए संसाधन भी नहीं हैं। एक स्थानीय किसान विजय पोद्दार ने बताया, “गंगा का पानी खेतों में भर गया […]

Noimg

सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट ||GS NEWS

sultanganjगंगाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज — गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और ताजा जानकारी के अनुसार यह खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। इन दोनों घाटों पर 24 घंटे एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्थानीय गोताखोरों और नाभिकों को भी सतर्कता के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। बढ़ते जलस्तर […]

Noimg

कहलगांव की पूजा को तेजाब पिलाकर मारने वाले तीन दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट का कड़ा फैसला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर — एकतरफा प्रेम में नाकाम रहने पर युवती को तेजाब पिलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-13 प्रशांत कुमार झा की अदालत ने नीरज कुमार उर्फ आनंद कुमार, रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 326 (तेजाब हमला) और 342 (अवैध रूप से बंधक बनाना) के तहत दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई। कोर्ट ने मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार पर 3 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना और दोनों महिला अभियुक्तों रूबी कुमारी एवं प्रीति कुमारी पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यदि यह राशि अदा नहीं की जाती है, […]

Noimg

“भेजिए अपना आइडिया, बनाएँ कल का बिहार” — स्टार्टअप योजना के तहत भागलपुर में आइडिया फेस्टिवल का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मुख्य सभागार में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत “आज बनेगा कल का बिहार” स्लोगन के साथ “भेजिए अपना आइडिया, बिहार आइडिया फेस्टिवल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उपविकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के हर व्यक्ति, हर युवा, हर वर्ग के पास कोई न कोई विचार जरूर होता है। […]

Noimg

25 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची सत्यापन अभियान ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर में विशेष पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची सत्यापन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन एहसन, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सभी वार्ड पार्षद, नगर निगम के पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले में गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है। जिन नागरिकों ने गणना प्रपत्र के साथ साक्ष्य नहीं दिया है, उन्हें अब साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 40 […]

Noimg

नवगछिया की वरिष्ठ चिकित्सक ईरा झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल की प्रसिद्ध और सम्मानित महिला चिकित्सक, डॉ. इरा झा का बुधवार को उनके निवास स्थित एनएच 31 पर स्थित नर्सिंग होम में 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नवगछिया और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. इरा झा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया और सैकड़ों-हजारों मरीजों का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी। उनका कार्यक्षेत्र सिर्फ नवगछिया तक सीमित नहीं था, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी उनके उपचार का लाभ पहुंचा। उनकी सहानुभूति, समर्पण और पेशेवर क्षमता ने उन्हें क्षेत्रवासियों का प्रिय बना दिया था। उनकी सेवाओं और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. इरा झा का निधन नवगछिया की […]

Noimg

स्व- उन्नति के लिए राजयोग भट्टी का आयोजन: शांति और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम नवगछिया : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय शाखा, प्रोफेसर कॉलोनी, नवगछिया द्वारा बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति, स्वस्थ जीवन और आत्मविकास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना था। यह आयोजन स्व- उन्नति के लिए आयोजित राजयोग भट्टी का हिस्सा था, जो सुबह 9:00 बजे से लेकर संध्या 3:00 बजे तक चला। कार्यक्रम में लगभग 150 क्षेत्रीय भाई-बहनों ने भाग लिया। राजयोग के महत्व को समझाने और जीवन जीने की कला को सिखाने के लिए प्रमुख अतिथि के रूप में टाटानगर, जमशेदपुर सेवा केंद्र से आईं ब्रह्मकुमारी अंजू दीदी ने मुख्य […]