Month: September 2025

Noimg

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में नगरपारा नवोदय की छात्रा निधि का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 23 और 24 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा की छात्रा निधि कुमारी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कक्षा 6 की निधि कुमारी ने 23 सितंबर 2025 को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। निधि ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विद्यालय और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय परिवार ने निधि कुमारी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य की […]

भागलपुर में अनुकंपा के तहत कृष्ण कुमार सिंह को विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्ति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहार शिक्षक अनुकंपा नियमावली के अंतर्गत बिहपुर के प्रतिष्ठित शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक स्मृतिशेष रामचंद्र प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को जिला स्थापना समिति के निर्णय और जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के आदेशानुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा पश्चिम, बिहपुर में विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। कृष्ण कुमार सिंह ने 19 सितंबर को विधिवत रूप से विद्यालय में अपना योगदान शुरू किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष गोप गुट त्रिपुरारी चौधरी और जितेंद्र कुमार चिंटू उपस्थित थे। वहीं, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गोप गुट, भागलपुर के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जिला सचिव श्यामनंदन सिंह और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने कृष्ण कुमार सिंह सहित भागलपुर के सभी अनुकंपा आधारित विद्यालय लिपिक […]

नवगछिया में तेजाब कांड :शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब हमला, पीड़ित की हालत गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया वार्ड संख्या 13 में 21 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मोहन साह पिता स्व. शियाराम साह, उम्र 50 वर्ष पर शराब बेचने और आम रास्ते पर शराब सेवन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसे लप्पड़ और थप्पड़ से पिटाई की गई और इसके बाद उसके घर से तेजाब की बोतल लाकर उसके शरीर पर डाल दिया गया। इस हमले में मोहन साह का चेहरा, गला, सीना, जांघ, पीठ और हाथ-पांव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मोहन साह अपने घर में 72 घंटे तक बंद रहे और अत्यधिक दर्द व जलन से तड़पते रहे। इस […]

भागलपुर तातारपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 गोलाघाट गढ़िया में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मीरा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव ससुराल से बरामद किया गया। ससुराल पक्ष का कहना है कि मीरा ने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन मायके वालों ने इस दावे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतका के पिता दर्शन मेहता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दर्शन मेहता के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें मृतका के पति विजय कुमार ने फोन पर दी। उसने कहा कि […]

भागलपुर गोराडीह में छात्रा की मौत, कुएं से बरामद हुआ शव ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा रितु कुमारी का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रितु कुमारी स्कूल से लौटने के बाद रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लाने खेत की ओर गई थी, लेकिन इस बार वह वापस घर नहीं लौटी। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब 12 घंटे बाद गांव के ही एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मृतका के दादा रामविलास दास ने बताया कि […]

Yellow card परीक्षा में छात्र छात्राओं का दिखा उत्साह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

ज्ञान वाटिका में आयोजित हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का पहला चरण येलो कार्ड लिखित परीक्षा आयोजित नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का पहला चरण आयोजित किया गया। इस चरण में येलो कार्ड परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व चेतना सत्र का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वस्ति वाचन, दुर्गा आरती और राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर के किड्स सेक्टर को वेलकम जोन के रूप में सजाया गया था, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का उत्सवपूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। […]

भागलपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर छात्र राजद कार्यकर्ताओं का हमला, जातिसूचक गालियों का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार की शाम छात्र राजनीति को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर जातिसूचक गालियाँ दीं और उन पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर की शाम करीब 4 बजे एबीवीपी कार्यकर्ता आनंद कुमार अपने साथियों ऋषि महतो, सूर्य प्रताप दुबे और शिवम् तिवारी के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव अपने समर्थकों प्रिंस यादव, प्रभाकर यादव, आशीष रॉय, गोविंद और 15–20 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ पहुँचे। पीड़ित आनंद कुमार का आरोप है कि छात्र राजद नेताओं ने उनकी जाति का नाम लेकर अपमानजनक गालियाँ दीं और कहा कि “तुम इस […]

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार सहित सभी शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आराधना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। मंच पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का अद्भुत अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, […]