Month: September 2025

भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । सन्हौला प्रखंड के अरार-धुआवै पंचायत स्थित श्री चंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में गुरुवार, 25 सितंबर को प्रतिमा अनावरण एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 300 करोड़ की लागत से कुल 59 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा 41 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवगछिया-कटारिया के बीच रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा बिहार भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 9 करोड़ 39 लाख 66 हजार रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भागलपुर एवं कहलगांव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के […]

नवगछिया के लाल ने बनाई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपनी पहचान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया के मखाताकिया निवासी डॉ. पुरंजन मिश्रा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित 2025 की सूची में अपने नाम का स्थान बनाया है। यह सूची दुनिया भर के वैज्ञानिकों के प्रभाव और योगदान को मापने के लिए तैयार की जाती है। डॉ. मिश्रा स्वर्गीय प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ मिश्रा और श्रीमती आभा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा, विशेषकर हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके शोध के आधार पर 60 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. मिश्रा ने नवगछिया समुदाय को धन्यवाद दिया और अपने विद्यालय के शिक्षकों—चंद्रगुप्त साह, मुरारी लाल पंसारी, बाल भारती विद्यालय तथा उच्च विद्यालय नवगछिया के तात्कालिक एवं भूतपूर्व शिक्षकों का […]

कहलगांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक पवन यादव बोले- इस बार बिहार में NDA 225 सीटें जीतेगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के शारदा पाठशाला मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, जदयू नेता शुभानंद मुकेश सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने अंगिका भाषा में जोश भरते हुए कहा कि इस बार बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक चुना था, उस विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं। उन्होंने यह भी […]

नारायणपुर में तीन दिनों तक वाई-फाई टावर पर बैठा रहा बंदर, केले से उतारा गया नीचे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक बंदर लगातार तीन दिनों तक वाई-फाई टावर पर बैठा रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी तरह नीचे नहीं आया। बंदर दिन-रात उसी टावर पर बैठा रहा जिससे आसपास के लोग परेशान और चिंतित हो गए। प्रखंड कार्यालय के पास रहने वाले पप्पू कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने अलग-अलग तरीकों से बंदर को नीचे लाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने बंदर को लुभाने के लिए केले का सहारा लिया। केला देखते ही बंदर टावर से नीचे उतर आया। इस तरह करीब तीन दिन के इंतजार और कोशिशों के बाद […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 12 सितंबर की घटना के बाद दर्जनों छात्रों पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रशासन ने 12 सितंबर को कॉलेज कैंपस में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार को बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दर्जनों छात्रों को निलंबन, जुर्माना और ब्लैक डॉट जैसी सख्त सजाएं दी गई हैं। आदेश में तीन श्रेणियों के तहत कार्रवाई की गई है। पहली श्रेणी में 10 छात्रों को एक वर्ष के लिए निलंबित किया गया है। दूसरी श्रेणी में 12 छात्रों को एक-एक ब्लैक डॉट और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं तीसरी श्रेणी में 16 छात्रों को एक ब्लैक डॉट के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। आदेश में जिन छात्रों के नाम दर्ज हैं, उनमें सिविल […]

तैयारी पूरी आज 24 सितंबर को होगा येलो कार्ड के लिए लिखित परीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के ज्ञान वाटिका में हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया । शिक्षा और प्रतिस्पर्धा के नए आयाम को आगे बढ़ाते हुए नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता को परखने का एक अनोखा प्रयास है। आयोजक समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत येलो कार्ड परीक्षा से होगी, जो बुधवार, 24 सितंबर 2025 को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। परीक्षा का उद्देश्य योग्य प्रतिभागियों का चयन करना है, जिन्हें अगले चरणों में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के […]

गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष साकेत बिहारी ने की, जबकि संचालन प्रखंड के विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने किया। बैठक में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल और प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। बैठक में विशेष रूप से सरकार द्वारा लागू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति और उनकी समीक्षा पर चर्चा हुई। प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कक्ष का उद्घाटन भी फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी, 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष रंजीत झा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, प्रखंड जीविका के […]

पूर्व विवाद के चलते दबंगों ने पति-पत्नी पर किया हमला, पति की आंख भी घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक पुराने विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने अमरपुर निवासी शंकर सनगही, पिता स्व लक्ष्मी सनगही, उम्र 50 वर्ष पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार (कचिया) से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय पति को बचाने के लिए उनकी पत्नी रूबी देवी, उम्र 45 वर्ष, बीच में आईं, लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। पति-पत्नी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता रूबी देवी ने आवेदन में बताया कि उनका परिवार पिछले 20 […]

नवोदय में लगाया गया एक पेड़ माँ के नाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा भागलपुर में मंगलवार को सेवा पर्व के अवसर पर वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। विभाग ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य के प्रत्येक जिले में कुल 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक ई. शैलेंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संकट आज वैश्विक चुनौती है, जिसे गंभीरता से समझने की आवश्यकता […]

Noimg

पी.जी. की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नारायणपुर इकाई ने मंगलवार को जयप्रकाश महाविद्यालय, नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. इमरान खाँ को स्नातकोत्तर (पी.जी.) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गंगा के इस पार कुल छह महाविद्यालय हैं, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई नहीं होती है। इन महाविद्यालयों में लगभग 9 से 10 हजार छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। स्नातक (यू.जी.) की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भागलपुर जाना पड़ता है, जो अधिकांश छात्रों के लिए कठिन और असुविधाजनक साबित होता है। उन्होंने […]