Month: September 2025

कहलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित घुवाबै गांव में गुरुवार को ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। जदयू नेता एवं स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह पूरे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उनके गांव का दौरा किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, राजनीतिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। मुख्यमंत्री का जोरदार […]

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की विकास सौगात ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सन्हौला प्रखंड के धूवावै गांव पहुंचे और जिले को 301 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। ग्रामीणों की बड़ी संख्या इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए जुटी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सड़क, जल आपूर्ति, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए नई सड़कें बनाई जाएंगी तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाएगी। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था होगी और किसानों के खेतों तक सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने […]

तिलकामांझी विश्वविद्यालय में छात्र गुटों के बीच मारपीट, छात्र राजद अध्यक्ष लालू यादव घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लालू यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर कैंपस बुलाया गया और वहां उनकी पिटाई कर दी गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगा है। आश्चर्य की बात यह रही कि यह घटना विश्वविद्यालय थाना पुलिस और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई ABVP कार्यकर्ता लालू यादव और उनके साथियों पर हमला करते नजर […]

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध || GS NEWS

नवगछियानिर्माणबिहारबैठकDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के अध्यक्षों को थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए और इलेक्ट्रिक वायरिंग सुरक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे और अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराबियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके तहत संध्या के समय वाहन चेकिंग अभियान […]

Noimg

नवगछिया एसपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवरात्रि और दशहरा को लेकर नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने सैदपुर स्थित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों में सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मेला समिति और मंदिर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएँ। साथ ही उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य नितेंद्र सिंह […]

Noimg

30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 22 सितंबर 2025 गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली की इस्माईलपुर तीनटंगा करारी गंगा रिंग बांध ठोकर नंबर- 08 के पास अवैध रूप से शराब निर्माण की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना टीम द्वारा छापामारी के क्रम में कुल- 30 लीटर निर्मित देशी शराब, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। बरामद अर्द्धनिर्मित शराब घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 293/25, धारा- 30 (ए)/30 (डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया। DESK2025

अपहरण कर हत्या मामले में कुख्यात अपराधी जनार्दन मंडल गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया । 14 जुलाई 2024 को वादिनी ने आवेदन देकर बताया कि उनके 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, पिता पोखरी मंडल, को रिश्तेदार छोटु कापसी अपने साथ बुलाकर ले गया, जिसके बाद वह आज तक घर वापस नहीं आया। इस पर परबत्ता थाना में कांड संख्या-119/24, धारा-140 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान पता चला कि वादिनी के पुत्र अभिनंदन कुमार को छोटु कापसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कहीं ले जाकर हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान कांड में संलिप्त छोटु कापसी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य वांछित […]