Month: December 2025

झंडापुर थाना क्षेत्र में 30 लीटर देशी शराब के साथ टोटो चालक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडापुर थाना की पुलिस टीम ने बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर एक टोटो (पंजीकरण संख्या BR10SV-3105) को रोका। जांच के दौरान टोटो से कुल 30 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान टोटो चला रहे नीतिश कुमार, पिता अलखु मंडल, निवासी छोटी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब के साथ-साथ प्रयुक्त टोटो को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में झंडापुर […]

खरीक थाना क्षेत्र के हत्याकांड में एक लाइनर गिरफ्तार || GS NEWS

खरीकChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना अंतर्गत ग्राम अठनिया में हुए ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की घटना दिनांक 08 सितंबर 2025 को घटित हुई थी। मामले में मृतक के पुत्र कुन्दन कुमार के फर्दबयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 281/25, दिनांक 08.09.25, धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 दिसंबर 2025 को पुलिस ने इस कांड के लाइनर बहादुर मंडल, पिता ललित नारायण मंडल, […]

ढोलबज्जा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन, गुरु महिमा पर दिया गया संदेश || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा स्थित भगवानपुर पंचायत सरकार भवन के समीप आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का दूसरा एवं अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्यपाद आचार्य स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने गुरु महिमा, सत्संग-योग और मोक्ष-दर्शन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने ओजस्वी प्रवचन में उन्होंने कहा कि संतमत परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च है, क्योंकि सद्गुरु ही शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर आत्मज्ञान और मोक्ष के पथ पर अग्रसर करते हैं। स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने कहा कि संतमत के महान संत संतसेवी परमहंस जी महाराज ने अपने स्वानुभूत आध्यात्मिक ज्ञान को सत्संग-योग और मोक्ष-दर्शन जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों के माध्यम से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने महर्षि […]

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से मिले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता || GS NEWS

नगर निगमChanchal Jha0

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत के नवगछिया जिले में चल रहे व्यापक गृह संपर्क महाअभियान के तहत संघ के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट की। इस दौरान संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख स्नेह कुमार ने स्वामी आगमानंद जी महाराज को संघ की पुस्तक ‘संगठन व सेवा के 100 वर्ष’ भेंट की। साथ ही आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर स्नेह कुमार ने गृह संपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘आओ बनाएं समर्थ भारत’ के नारे के साथ संघ के स्वयंसेवक गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन की […]

Noimg

नवगछिया में लायन्स क्लब की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

शनिवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से ठाकुरवारी पंडित टोला जयरामपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेवा निवृत्त प्राचार्य दिनेश पंडित के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के अध्यक्ष अबधकिशोर सिंह थे। सम्मानित अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह और राजेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन डॉ. आनंद विक्रम, मती पुनम, नवेंदु कुमार शेखर एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग प्रदान किया। […]

मदरौनी के पास एनएच 31 से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । मद्य निषेध पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध के पदाधिकारी मदरौनी के पास वाहनों की सघन जांच में जुट गए। जांच के दौरान एक हाइवा ट्रक से कुल 993.60 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11,92,320 रूपये है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वंशी पचरा निवासी राम कुमार है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजु कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मद्य निषेध, मद्य निषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। सभी ने मिलकर अवैध शराब तस्करी […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

नगर निगमChanchal Jha0

नवगछिया । बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में की गई। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम में नवगछिया बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका, उनकी धर्मपत्नी वीणा यादुका तथा पुत्र महेश यादुका और अमित यादुका ने जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं कंबल वितरण में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ को भोग अर्पित कर विधिवत पूजन के साथ की गई। भोजन वितरण कार्यक्रम के तहत पूरी, सब्जी एवं बुंदिया की व्यवस्था की गई थी। सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद लोग पंक्तिबद्ध […]

Noimg

नवगछिया में कड़ाके की ठंड के बीच नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की है। नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा बिहुला विषहरी पार्क, स्टेशन चौक, वैशाली चौक, गोपाल गौशाला परिसर तथा नगर परिषद कार्यालय के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों का चयन विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आम लोगों की अधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों, फुटपाथ पर रहने वाले […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का शुभारंभ, नौ राज्यों के कलाकारों के साथ रंगों और भावों का भव्य उत्सव || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त स्वरूप देते हुए कला केंद्र परिसर में तीन दिवसीय 12वें भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस रंग महोत्सव ने शहर को रंगमंच, साहित्य और कला की जीवंत ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्सव, उमंग और रचनात्मकता का संचार देखने को मिला। उद्घाटन समारोह का दृश्य अत्यंत आकर्षक और भावनात्मक रहा। दीपों की सौम्य रोशनी में मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों के चेहरे उत्साह और आनंद से दमकते नजर आए। इस अवसर पर राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. योगेंद्र, एनहुल होंदा, श्रीप्रकाश चौधरी, तरुण घोष, […]