Month: February 2026

Noimg

नवगछिया अनुमंडल में इंजीनियरिंग विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में सभी इंजीनियरिंग विभागों के पदाधिकारियों के साथ अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, पीएचईडी, लघु सिंचाई, जल संसाधन, बीआईएमसीएल, शिक्षा विभाग (इंजीनियरिंग शाखा), विद्युत विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक और सहायक अभियंता शामिल हुए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित और प्रगति पर चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती, स्कूल भवन, पंचायत सरकार भवन और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। रोहित कर्दम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का आपसी समन्वय के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया […]

Noimg

नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित किया गया हैं । इस अवसर पर ओम् शांति परिवार की परम उपासक अनिता दीदी, मुकुटमणि दीदी और रत्ना दीदी की उपस्थिति रही। मेले में विशेष रूप से द्वादश ज्योर्तिलिंग का सुन्दर छवि तैयार की गई, जिसे भक्तगण दर्शन कर सकें। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह मेला 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक आयोजित रहेगा। Chanchal Jha

Noimg

अभाविप नवगछिया इकाई का पुनर्गठन, श्रीओम सिंह बने नगर अध्यक्ष और शुभम कुमार नगर मंत्री ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुरानी इकाई का भंग निवर्तमान नगर मंत्री विक्की मिश्रा ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने की। नवगठित कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के पद पर श्रीओम सिंह और नगर मंत्री के पद पर शुभम कुमार को नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष में विपुल चौधरी, राम कुमार साहू, कौशल जयसवाल, देव प्रसाद सिंह, रितेश ठाकुर और मिथिलेश झा शामिल हैं। नगर सह मंत्री के रूप में मानस चिरानिया, शिवम झा, सूरज यादव, प्रिंस पोद्दार और दीपा कुमारी को चुना गया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एस.एफ.डी.) का संयोजक ऋतु राज प्रिंस और सह संयोजक कृष्णा होंगे। स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एस.एफ.एस.) का संयोजक हर्ष […]

Noimg

कटिहार-बरौनी रेलखंड में डीआरएम का कटरिया स्टेशन पर निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के सभी स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम कटरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे और उन्होंने डीआरएम का सामूहिक रूप से स्वागत किया। डीआरएम ने स्टेशन में सभी कर्मचारियों के साथ रूटीन निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने नौ सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपकर स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में अतिरिक्त यात्री शेड का निर्माण, प्रतीक्षालय की सुविधा, ई-पेमेंट सुविधा और अन्य स्टेशनों से कटरिया स्टेशन पर टिकट न मिलने जैसी समस्याओं को शामिल किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग […]

Noimg

नवगछिया में नव निर्मित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20260

नवगछिया : महज चार माह पूर्व उद्घाटन किए गए नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास स्थित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह ओवरब्रीज सीधे नवगछिया बाजार को जोड़ती है और क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने और हनुमान मंदिर के पास दोनों स्थानों पर सिगमेंट के जॉइंट में दरार दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इसे देखकर भयभीत हैं और ओवरब्रीज पर वाहन लेकर जाने और आने से परहेज कर रहे हैं। अगर मरम्मत के लिए ओवरब्रीज को बंद किया गया, तो नवगछिया बाजार, अनुमंडल […]

Noimg

गृह जिला में पदस्थापन व ग्रेड पे वृद्धि की मांग को लेकर भागलपुर में राजस्व कर्मचारियों का धरना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20260

भागलपुर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को शीघ्र उनके गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया। उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 1900 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है, जो […]

Noimg

पीरपैंती थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, बाखरपुर थाना को मिलेगा अपना भवन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पीरपैंती थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, ड्यूटी रजिस्टर, प्राथमिकी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था को […]

Noimg

नाथनगर में गैस सिलेंडर में आग, छात्र की बहादुरी से टला बड़ा हादसा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी आग की चपेट में आ गया। पीड़िता संजू देवी ने बताया कि नया गैस सिलेंडर उसी दिन भरवाया गया था। खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि समय रहते घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की घटना में कांतलाल मंडल के घर में रखे लगभग पांच लाख […]

Noimg

बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बबरगंज थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कुतुबगंज होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंची। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं, जो अपने माथे पर कलश लेकर भक्ति भाव में सराबोर नजर आईं। डीजे पर बज रही भक्तिमय धुनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूब गया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र […]

Noimg

बरारी थाना परिसर में सिटी एसपी का निरीक्षण, जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना परिसर में सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था, आपसी विवाद, यातायात समस्या सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा पुलिस और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत […]