Month: May 2026

NAUGACHIA : आपसी विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : सिमरा गांव में आपसी विवाद के दौरान दो युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिमरा निवासी मिथिलेश झा के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार आनंद कुमार का गांव के ही राजीव मंडल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आनंद कुमार के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों […]

NAUGACHIA : 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा सात वर्षीय बालक, गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को खेल-खेल में एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा सात वर्षीय बालक अचानक करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान भवानीपुर निवासी सोनू पोद्दार के पुत्र दिवाकर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू पोद्दार अपने घर के पास पानी निकासी के लिए सोख्ता निर्माण करा रहे थे। इसके लिए मजदूरों द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी दौरान दिवाकर कुमार पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु का अधिकारियों ने लिया जायजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नवगछिया एसपी राजेश कुमार तथा एसडीओ रोहित कर्दम ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से आकलन किया और निर्माणाधीन बेली पुल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था […]

NAUGACHIA : नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा, वृद्ध महिला की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हादसा, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के महदत्तपुर 14 नंबर रोड के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतका की पहचान जमुनिया गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी राधा देवी (70) के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक सवारों की पहचान जमुनिया निवासी ब्रजेश पंडित और उनके पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राधा देवी सोमवार को सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने […]

NAUGACHIA : खेल-खेल में सीखने की अनोखी पाठशाला बना बाल भारती विद्यालय || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नन्हे बच्चों ने सीखा हेल्दी फूड, अच्छे संस्कार और रचनात्मकता का पाठ नवगछिया : बाल भारती विद्यालय परिसर सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों की खिलखिलाहट, रंगों और उत्साह से गुलजार नजर आया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में आयोजित विशेष गतिविधि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। “Fun with Learning” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हेल्दी और अनहेल्दी फूड की पहचान कराई गई। रंग-बिरंगे मॉडल और आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने जाना कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन कितना जरूरी है। शिक्षिकाओं ने सरल और रोचक तरीके से बच्चों को अच्छे खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित […]

BHAGALPUR :पीरपैंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29.875 लीटर अवैध शराब जब्त || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

छापेमारी में एक कारोबारी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप भागलपुर : पीरपैंती थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लगातार हो रही पुलिस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अठनिया दियारा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान स्वर्गीय किशोरी यादव के पुत्र प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे सीम […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला पुल संकट के बीच यात्रियों की सुरक्षा में रातभर डटी रही भागलपुर पुलिस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल पर आवागमन बाधित होने के कारण हजारों लोग अब वैकल्पिक मार्ग के रूप में बरारी पूल घाट का सहारा लेने को मजबूर हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में जिला प्रशासन और भागलपुर पुलिस यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। बरारी पूल घाट इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ और लगातार आवाजाही का केंद्र बना हुआ है। दिन हो या रात, लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घाट का सहारा ले रहे हैं। कई यात्री रात में घाट किनारे ही विश्राम करने को मजबूर हैं। ऐसे में भागलपुर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार […]

BHAGALPUR : मायागंज अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों का हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे गार्ड || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

अस्पताल परिसर में नारेबाजी, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भागलपुर। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों ने अचानक हड़ताल शुरू कर दी। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा। सुबह से ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की भीड़ जुटने लगी थी। देखते ही देखते सभी गार्ड एकजुट होकर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने […]

BHAGALPUR : भागलपुर के नए प्रमंडलीय आयुक्त बने प्रेम सिंह मीणा, संभाला पदभार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर प्रमंडल के नए प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से विधिवत कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि वे पहले भी भागलपुर में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोबारा भागलपुर में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भागलपुर शहर में जाम की समस्या एक बड़ी चुनौती है और इसे दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की […]

BHAGALPUR : सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में आज लगेंगे शिविर भागलपुर : जिले में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि 19 मई को भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंचायत स्तर की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सप्ताह के मंगलवार को इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ 19 मई से किया जा रहा […]