Month: June 2026

Noimg

Purnia : सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मिले आवेदन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बेलौरी में आयोजित शिविर का महापौर, विधायक और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के नागरिकों के लिए अंचित साह उच्च विद्यालय, बेलौरी परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, सदर विधायक विजय खेमका, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम, वार्ड पार्षद उर्मिला देवी, चांदनी देवी एवं पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, वेंडिंग जोन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं नाला निर्माण, नक्शा स्वीकृति, स्वच्छता, होल्डिंग टैक्स, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि योजना, […]

Noimg

Purnia : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला महामंत्री पर लगे आरोपों को बताया निराधार, जांच समिति गठित -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिना साक्ष्य आरोप लगाने पर जताई आपत्ति, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्णिया जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जिला महामंत्री पुलक राय पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार एवं तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं और इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के नाम पर धन मांगने के आरोप का खंडन हाल के दिनों में एक कार्यकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराने के नाम पर धन की मांग की गई थी। इस आरोप पर प्रतिक्रिया […]

Noimg

Naugachia: कृषि मंत्री से नवगछिया स्टेशन पर पार्सल बुकिंग सेवा शुरू कराने की मांग-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पुल क्षतिग्रस्त होने से किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन में हो रही भारी परेशानी नवगछिया। भागलपुर क्षेत्र में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण कृषि उत्पादों के परिवहन में आ रही समस्याओं को लेकर नवगछिया के किसान प्रतिनिधि एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े समाजसेवी मोहित कुमार राय ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री को पत्र भेजकर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पार्सल बुकिंग सेवा शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। कृषि मंत्री को भेजे गए पत्र में मोहित कुमार राय ने कहा है कि भागलपुर क्षेत्र में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों एवं कृषि व्यापारियों को आम, केला, सब्जी समेत अन्य शीघ्र नष्ट होने वाले कृषि उत्पादों को विभिन्न राज्यों और बाजारों तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना […]

Noimg

Naugachia: विश्व साइकिल दिवस पर 3 जून को निकलेगी साइक्लिंग रैली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछियावासियों से भागीदारी की अपील मारवाड़ी युवा मंच एवं बाल भारती विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन नवगछिया। विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा एवं सहयोगी संस्था बाल भारती विद्यालय, नवगछिया के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून को भव्य साइक्लिंग रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने नवगछिया के सभी नागरिकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार रैली का शुभारंभ 3 जून (बुधवार) को प्रातः 6:30 बजे बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड, नवगछिया परिसर से किया जाएगा। रैली नगर भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न होगी। मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण […]

Noimg

Naugachia: दूसरी शादी के बाद पत्नी को कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची महिला-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकन्दपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने, मारपीट करने तथा देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बड़ी मकन्दपुर निवासी 19 वर्षीय गुंजा देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पति राहुल कुमार हरिजन ने लगभग 20 दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि दूसरी शादी के बाद भी पति लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 20 मई को उसका पति उसके पास पहुंचा और कमर से देशी […]

Noimg

Naugachia: मुख्यमंत्री की निःशुल्क नाव सेवा घोषणा के बाद महादेवपुर घाट पर अव्यवस्था, घंटों फंसे यात्री-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नावों की कमी से बढ़ी परेशानी, बीच नदी में किराया वसूली के भी लगे आरोप नवगछिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गंगा पार आवागमन को निःशुल्क किए जाने की घोषणा के अगले ही दिन सोमवार को महादेवपुर गंगा घाट पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। नावों की कमी और परिचालन व्यवस्था में समन्वय के अभाव के कारण हजारों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई, जिन्हें गंगा पार करने के लिए चार से पांच घंटे तक घाट पर रुकना पड़ा। सुबह से ही महादेवपुर घाट पर यात्रियों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद शुरुआती घंटों में व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई […]

Noimg

Naugachia: महादेवपुर घाट से भागलपुर जा रही नाव में अधेड़ यात्री बेहोश, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। महादेवपुर घाट से भागलपुर की ओर जा रही एक नाव में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद नाव में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाव को तत्काल वापस महादेवपुर घाट लाया गया, जहां बेहोश व्यक्ति को उतारकर पुलिस के हवाले किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति सामान्य रूप से नाव में यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। नाव पर मौजूद यात्रियों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उसे संभाला तथा नाव को वापस घाट की ओर मोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Noimg

Naugachia: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया गया कि 26 मई को कमलाकुंड गांव निवासी अंशु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मृतका की मां चिंता देवी […]

Naugachia: लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंटी एवं कुर्की वारंटी भी दबोचे गए-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, तीन मामलों में चार आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे नवगछिया । जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के चर्चित लूटकांड में संलिप्त एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंट के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2024 को इस्माईलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला पहुँच पथ स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप शादी समारोह से लौट रहे मिथलेश कुमार तिवारी से दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर […]

Noimg

Naugachia: अंबिका ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, 5 लाख के चांदी के आभूषण व 1 लाख नकद ले उड़े चोर -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दुकान के पीछे का गेट तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने कहा— जल्द होगी गिरफ्तारी नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित काली मंदिर रोड पर स्थित अंबिका ज्वेलर्स में रविवार देर रात हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे के दो गेटों की कुंडी तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण तथा 1 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अंबिका ज्वेलर्स के संचालक विपिन कुमार रविवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो […]