Month: June 2026

Noimg

NAUGACHIA राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद की नई कमेटी का गठन, समाज के उत्थान का लिया संकल्प  – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद की नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक विकास, शिक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद के अध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बताया गया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य चक्रवार समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, समाज की वंशावली का प्रकाशन कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना तथा जरूरतमंद लोगों को बीमारी और […]

Noimg

NAUGACHIA: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आठ दिवसीय योगा खेल शिविर का समापन – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवगछिया योगा एकेडमी द्वारा सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित आठ दिवसीय योगा खेल शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर में बच्चों एवं खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, योग एवं खेल संबंधी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, योग प्रशिक्षक धर्मचंद भगत, योग कोच सुमित साहू, ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, आदित्य कुमार तथा जयंत राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों को सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शशकासन, ताड़ासन, अर्ध अष्टासन, हलासन, त्रिकोणासन तथा चक्रासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन का नियमित अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने […]

Noimg

NAUGACHIA : महादेवपुर गंगा घाट पर हर्ष फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। मामले में शस्त्र लाइसेंस एवं अन्य कानूनी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार 7 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान एक व्यक्ति रायफल से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे […]

NAUGACHIA:  महादेवपुर गंगा घाट में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों ने घाट की बदहाल स्थिति पर उठाए सवाल – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। महादेवपुर गंगा घाट में सोमवार को स्नान के दौरान डूबने से एक 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर स्थान, मेला रोड निवासी छोटू कुमार, पिता स्वर्गीय सूरज पोद्दार, के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के मझले भाई राजीव कुमार ने बताया कि परिवार की महिलाएं समेत सभी सदस्य महादेवपुर गंगा घाट स्नान करने आए थे। परिवार के अधिकांश सदस्य स्नान कर चुके थे, जबकि छोटू कुमार सबसे अंत में स्नान करने के लिए पानी में उतरा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। परिजनों के अनुसार घटना करीब दोपहर […]

NAUGACHIA: बीरबन्ना चौक के पास भीषण सड़क हादसा, एंगल लदी जुगाड़ गाड़ी से टकराई बाइक; छात्र की मौत, एक गंभीर  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बीरबन्ना चौक के समीप सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा गांव निवासी 20 वर्षीय राजू कुमार, पिता शिव प्रकाश साह, के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र की पहचान झंझरा निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार, पिता संजय मंडल, के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि राजू कुमार सराय क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था और इस […]

Noimg

BHAGALPUR: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव 2026-28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर सोमवार को कचहरी परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुक्ति प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भोला कुमार मंडल तथा संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी जयप्रकाश यादव व्यास ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नामांकन जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। समर्थकों की मौजूदगी ने चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय के उत्साह और सक्रिय भागीदारी को प्रदर्शित किया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों […]

Noimg

BHAGALPUR: टोटो पलटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माखन गांव के समीप रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव निवासी नंदू पोद्दार की 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार की एकमात्र बहन थी और उसके दो भाई हैं। परिजनों के अनुसार खुशी अपनी मां पूजा देवी के साथ अमरपुर स्थित मायके से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान माखन गांव के पास एक ट्रक की हल्की टक्कर से टोटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। […]

Noimg

NAUGACHIA:  जी.बी. कॉलेज के सहायक शंकर मंडल के निधन पर शोक सभा आयोजित –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के सहायक कर्मचारी शंकर मंडल का 20 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय शंकर मंडल कर्तव्यनिष्ठ, सरल, विनम्र एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को महाविद्यालय परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। सोमवार को जी.बी. कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. […]

Noimg

BHAGALPUR: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला, विदाई समारोह में हुए भावुक  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें अगले आदेश तक बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड, पटना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले की सूचना के बाद भागलपुर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के कारण उन्होंने आम लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई थी। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। […]

Noimg

Naugachia:  पुलिस केंद्र नवगछिया में 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह एवं पासिंग आउट परेड संपन्न – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। पुलिस केंद्र, नवगछिया में बांका एवं जमुई जिला बल के कुल 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने विधिवत रूप से पुलिस सेवा में प्रवेश किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस केंद्र के प्राचार्य सह नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विभिन्न थानों एवं शाखाओं के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षु सिपाहियों के अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के साथ हुआ। प्रशिक्षु सिपाहियों ने आकर्षक मार्च […]