June 22, 2026
BHAGALPUR: मोहर्रम को लेकर प्रमंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश GS NEWS
UncategorizedDESK2026भागलपुर। मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने को लेकर आयुक्त, मुंगेर सह भागलपुर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उप महानिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय एवं शेखपुरा जिलों में मोहर्रम पर्व को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त आदेश निर्गत करने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत की […]