June 21, 2026
NAUGACHIA: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी.बी. कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित – GS NEWS
UncategorizedDESK2026नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी.बी. कॉलेज, नवगछिया परिसर में 35 बिहार बटालियन एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या […]