Month: June 2026

Noimg

BHAGALPUR: मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में कई घायल, प्रशासन अलर्ट – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। शहर के सिकंदरपुर स्थित श्री श्री 108 दिनेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया तथा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर न्यास समिति की ओर से मंदिर परिसर की भूमि की घेराबंदी कराई जा रही थी। इसी दौरान भूमि को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद […]

Noimg

BHAGALPUR: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किए योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल भागलपुर के अंतर्गत भागलपुर, कहलगांव एवं नवगछिया वन प्रक्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, भागलपुर कुमार गौतम ने कहा कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो व्यक्ति को अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक सकारात्मक तरीके से कर पाता है। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, […]

Noimg

BHAGALPUR: 70वीं बीपीएससी में सफलता प्राप्त कर एसडीएम बनीं अणिमा सिंह, डॉ. सुमन सोनी ने किया सम्मानित – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। भागलपुर के भीखनपुर स्थित गुमटी नंबर-1, नयाटोला प्रेमनगर निवासी अणिमा सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 59वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर जिले एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। अणिमा सिंह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कक्षा एक से लेकर दसवीं तक माउंट असीसी स्कूल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सभी सेक्शनों में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए हैं। […]

Bhagalpur: विश्व संगीत दिवस पर भागलपुर कथक केंद्र एवं आरती फॉर्म डांस स्टूडियो का भव्य सांस्कृतिक आयोजन – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भागलपुर। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भागलपुर कथक केंद्र एवं आरती फॉर्म डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कथक गुरु निभाष मोदी ने की। इस अवसर पर संगीत, नृत्य और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भागलपुर कथक केंद्र एवं आरती फॉर्म डांस स्टूडियो के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कथक नृत्य, शास्त्रीय संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे वातावरण को संगीत और कला की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। अपने संबोधन में कथक गुरु निभाष […]

NAUGACHIA : गोसाईंगांव के लाल अगम पराशर बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर – GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के गोसाईंगांव निवासी अगम पराशर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोसाईंगांव एवं नवगछिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए अगम पराशर को शुभकामनाएं दी हैं। अगम पराशर के पिता श्री अशोक कुमार झा एवं माता स्वर्गीय ऊषा झा हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय गोसाईंगांव से प्राप्त की। इसके बाद मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई उच्च विद्यालय नवगछिया से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गया इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री […]

NAUGACHIA : बाल भारती में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया परिसर में शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सह-ट्रस्टी पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष-सह-ट्रस्टी अजय रूंगटा, डॉ. बी.एल. चौधरी, सचिव अमय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह, प्रचारक कौशल किशोर जायसवाल, लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। […]

Noimg

RANGRA : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रंगरा में हुआ योग कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रंगरा प्रखंड में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नायडू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक विदुशेखर झा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

मुजफ्फरपुर रेंज में 626 पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन:डीआईजी चंदन कुशवाहा ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव; जल्द आएगा मुख्यालय का फैसला – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मुजफ्फरपुर रेंज के 626 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय चयन पर्षद की बैठक हुई। इसके बाद, इन सभी योग्य कर्मियों की पदोन्नति का अंतिम प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय, पटना को भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय आने की संभावना है।डीआईजी चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय चयन पर्षद की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें मोतीहारी और समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने भी भाग लिया। बैठक में मुजफ्फरपुर रेंज के विभिन्न जिलों से हासिल प्रस्तावों और पुलिस कर्मियों के सेवा अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।चयन पर्षद ने विभिन्न श्रेणियों के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नामों […]

Noimg

नालंदा के करायपरसुराय में 22 दिव्यांगों को मिली बैटरी ट्राई साइकिल, विधायक बोले- मुख्यधारा से जुड़ेंगे लोग – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 22 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। आधुनिक ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिलसा के विधायक Krishna Murari Sharan और प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर मौजूद रहे। अतिथियों ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपकर आत्मनिर्भर जीवन की शुभकामनाएं दीं। बीडीओ नंदकिशोर ने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ और विशेष आवश्यकता वाले 22 लाभार्थियों का चयन किया गया था। सभी को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे शिक्षा, रोजगार और दैनिक कार्यों के लिए आसानी […]

Noimg

गया-पटना NH-22 पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, दोनों पैर टूटे – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग की पहचान बेला स्टेशन निवासी गोविंद दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य […]