Month: June 2026

Noimg

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्णिया में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, प्रशासन ने पूरी की तैयारी – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूर्णिया में जिला प्रशासन की ओर से भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास परिसर में आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा ने बताया कि सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रविवार सुबह 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए जाएंगे। इस विशेष आयोजन में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आयुष विभाग के पदाधिकारी और चिकित्सक भी […]

Noimg

बक्सर में आशा कर्मियों का हंगामा, 8 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर अस्पताल में प्रदर्शन; घंटों बाधित रही ओपीडी – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बक्सर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को आशा कर्मियों ने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवा कई घंटों तक प्रभावित रही, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। प्रदर्शनकारी आशा कर्मियों का आरोप है कि उन्हें अक्टूबर 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि जिले के अन्य प्रखंडों में भुगतान हो चुका है, लेकिन राजपुर प्रखंड की आशा कर्मियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही […]

Noimg

औरंगाबाद में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, बाइक सर्विसिंग कराने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-19 पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर गांव निवासी नंद किशोर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र मदन माथुर के रूप में हुई है। हादसा देव हॉस्पिटल के पास बाईपास सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मदन माथुर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर देव हॉस्पिटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और […]

Noimg

सासाराम में देर रात बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग, तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र स्थित आदमखानी मोहल्ले में शनिवार देर रात बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के साथ-साथ उससे जुड़े बिजली तार भी इसकी चपेट में आ गए। घटना के दौरान उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले ट्रांसफार्मर से जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आसपास के बिजली तार भी जलने लगे, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई। बिजली कटते ही […]

Noimg

सीवान के डॉ. जय प्रकाश यादव को नेपाल में मिला अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मान, बढ़ाया बिहार का गौरव – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

सीवान: जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब प्रसिद्ध होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 – नेपाल एडिशन में अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने सीवान सहित पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CIVIC इंडिया और नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारत, नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर समेत सात देशों के 254 आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं, शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों के आयुष […]

Noimg

Betiya:  चनपटिया नगर पंचायत की बैठक में हंगामा, सफाई एजेंसी का अनुबंध रद्द करने का फैसला – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बेतिया/चनपटिया: चनपटिया नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मुख्य पार्षद रजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सफाई एजेंसी के कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए और सर्वसम्मति से उसका अनुबंध रद्द करने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार सहित अन्य सदस्यों ने वार्ड संख्या-2 स्थित मेला ग्राउंड के चिल्ड्रेन पार्क की प्रस्तावित भूमि से कचरा हटाने के कार्य पर आपत्ति जताई। सदस्यों का कहना था कि संबंधित एजेंसी द्वारा अब तक 35 हजार टन कचरा निस्तारित किए जाने का दावा किया गया है, लेकिन यह आंकड़ा संदेहास्पद प्रतीत होता है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कचरा निस्तारण के नाम पर […]

Noimg

पुलिस चौकी से 100 गज दूर अवर सचिव के घर में चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े बदमाश  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पटना (दानापुर): राजधानी पटना के दानापुर स्थित देवपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि वारदात लखनी बिगहा पुलिस चौकी से महज 100 गज की दूरी पर हुई। चोरी सचिवालय के विधि विभाग में कार्यरत अवर सचिव वरुण कुमार पांडेय के घर में हुई है। पीड़ित ने बताया कि उनके पिता, भाई और भाभी 6 जून को रोहतास जिले के पैतृक गांव गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। शुक्रवार रात पड़ोसियों ने ताला टूटा देख इसकी सूचना दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोर […]

Noimg

बिहार राजस्व विभाग का बड़ा एक्शन, 70 अधिकारियों पर कार्रवाई, 17 निलंबित – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पटना: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के 70 अंचल अधिकारियों (सीओ) और राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तेज कर दी है। इनमें कई मामलों में जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने जांच रिपोर्ट में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारियों की धीमी कार्यप्रणाली के कारण दोषी अधिकारियों को दंडित करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। मंत्री के अनुसार, कार्रवाई की जद में आए अधिकारियों में से 17 को पहले […]

बिहार के 6 शहरों में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, जुलाई से शुरू होगा संचालन, 50 पिंक बसें भी शामिल. GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पटना: बिहार के शहरी परिवहन क्षेत्र में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य के छह प्रमुख शहरों में 400 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जाएगा। इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी), परिवहन विभाग और ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। योजना के तहत 35 और 42 सीटर कुल 400 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में किया जाएगा। पहले चरण में जुलाई माह से 200 ई-बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी है। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए 200 बसों में से 50 बसों को पिंक बस के […]