Month: June 2026

Noimg

NAUGACHIA : मोहर्रम को लेकर गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे और हथियारों पर रहेगा प्रतिबंध – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और शांति का संदेश देता है। सभी समुदायों के लोग प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम जुलूस एवं अखाड़ों में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया में भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश झा का भव्य स्वागत – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया द्वारा प्रदेश महामंत्री राकेश झा (राजू) के प्रथम नवगछिया आगमन पर महाराज जी चौक पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पार्टी के नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के उपरांत मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश झा एवं जिला प्रभारी पवन मिश्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश झा ने संगठन […]

Noimg

NAUGACHIA : मेडिकल कराने लाए गए संदिग्ध चोर ने पुलिस को दिया चकमा, अस्पताल परिसर से फिर दबोचा गया – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासी काफी परेशान थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात चोरों ने एक घर तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात में स्वयं निगरानी शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह साइकिल चोरी करने आए एक संदिग्ध युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की कुछ घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। इसके बाद लोगों ने उसे नवगछिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद युवक को चिकित्सीय जांच (मेडिकल) के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

जेसीबी का काम देखने जा रहे थे अमरनाथ ठाकुर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के शांति बिहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदरौनी पंचायत के कुमादपुर निवासी राधेनाथ ठाकुर के पुत्र अमरनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ ठाकुर अपने जेसीबी मशीन से चल रहे मिट्टी भराई कार्य का हिसाब-किताब देखने के लिए मदरौनी चौक जा रहे थे। बताया जाता है कि मदरौनी चौक के समीप उनके जेसीबी से सड़क किनारे मिट्टी भराई का […]

Noimg

मध्य विद्यालय झंडापुर की शिक्षिका साक्षी भारती 70वीं बीपीएससी में बनीं आरडीओ, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

भागलपुर । मध्य विद्यालय झंडापुर की बीपीएससी शिक्षिका साक्षी भारती ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर चयनित होकर विद्यालय, बिहपुर, नवगछिया एवं पूरे भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नवगछिया निवासी राज कुमार साह एवं संगीता देवी की पुत्री साक्षी भारती ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके पिता इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी साक्षी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी भारती ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में […]

Noimg

नवगछिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पेट दर्द और उल्टी के बाद तोड़ा दम – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाकुंड गांव में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान कलाकुंड गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। परिजनों के अनुसार सोमवार रात प्रियंका कुमारी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा […]

Noimg

मोहर्रम को लेकर नवगछिया में शांति समिति की बैठक – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिकेत अमर, अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, ताजिया एवं जुलूस मार्गों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, यातायात व्यवस्था तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया […]

शादी समारोह में हथियार लहराने वाला कुख्यात अजीत यादव गिरफ्तार – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में है आरोपी नवगछिया। शादी समारोह में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के मामले में नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी अजित यादव उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों को खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते देखा गया था। […]

Noimg

मुहर्रम को लेकर नवगछिया में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नवगछिया पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर, विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च परबत्ता, खरीक और बिहपुर थाना क्षेत्रों सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व में विवादित रहे स्थलों का भी निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर आंधी के दौरान बिजली का पाइप गिरा, बड़ा हादसा टला – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को तेज आंधी और हल्की बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। पुल पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ा एक पाइप अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज हवा चलने लगी और हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर बिजली आपूर्ति से संबंधित एक पाइप पुल के बीचोंबीच सड़क पर गिर गया। घटना के समय पुल पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन जारी था। सड़क पर पाइप गिरते […]