Month: June 2026

NAUGACHIA : इंदिरा आवास और वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

एक लाख रुपये की अवैध निकासी मामले में आरोपी गिरफ्तार नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के साइबर थाना पुलिस ने इंदिरा आवास योजना एवं वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने के नाम पर बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये की अवैध निकासी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को वादी गुजो साह ने साइबर थाना, नवगछिया में शिकायत दर्ज कराई कि जितेंद्र कुमार ने उन्हें और उनकी पत्नी को इंदिरा आवास एवं वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर पहले उनके बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान लिए […]

NAUGACHIA : दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, खरीक पुलिस की त्वरित कार्रवाई – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को पीड़िता की मां ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके बड़े दामाद ने उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना का विरोध करने पर आरोपित ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। पीड़िता के आवेदन के आधार पर खरीक थाना में कांड संख्या 193/26 दर्ज कर तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया। […]

BHAGALPUR : दो घरों में लगी आग, अनाज-कपड़ा समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर मुरारपुर गांव में अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा एवं अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से उपेंद्र मंडल एवं जनार्दन मंडल का घर पूरी तरह जल गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों के घरों […]

BHAGALPUR : कचहरी चौक के पास दो ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

  भागलपुर। शहर के कचहरी चौक के समीप बुधवार को दो ई-रिक्शा (टोटो) के बीच हुई जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिलकामांझी की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद चालक ने सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के कारण […]

Noimg

NAUGACHIA : घर निर्माण को लेकर विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया बैसी गांव में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया जा रहा है। घायलों की पहचान बनिया बैसी निवासी झुमरी देवी, रिंकी देवी एवं मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चंदन मंडल अपने घर का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हंसराज मंडल, सत्यम मंडल और सविता देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें तीनों […]

NAUGACHIA : नवगछिया-कटरिया रेलखंड पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान में जुटी जीआरपी – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बीच जखबाबा स्थान के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल नवगछिया जीआरपी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव […]

NAUGACHIA : खौलता दूध गिरने से सिपाही की पुत्री झुलसी, अस्पताल में कराया गया इलाज – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस लाइन में खौलता दूध गिर जाने से एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची की पहचान पुलिस जवान वरुण कुमार की पुत्री व्रतिका कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी कारणवश खौलता हुआ दूध बच्ची के शरीर पर गिर गया, जिससे वह झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। बताया जाता है कि बच्ची के माता-पिता दोनों नवगछिया पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बच्ची को आवश्यक […]

NAUGACHIA : हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने हत्याकांड के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अनुराग कुमार द्वारा बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि उनके भाई अभिषेक कुमार को घर से बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर आरोपी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी […]

Noimg

NAUGACHIA : आय से अधिक संपत्ति मामले में अधीक्षण अभियंता के पैतृक आवास पर ईओयू की छापेमारी – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया । बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के सिलसिले में की गई। जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना, भागलपुर, नोएडा सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में भागलपुर जिले के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव स्थित अधीक्षण अभियंता के पैतृक आवास पर भी छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ईओयू की चार सदस्यीय टीम बुधवार दोपहर सैदपुर पहुंची और आवास के विभिन्न हिस्सों की जांच की। अधिकारियों ने घर के पांच […]

Noimg

NAUGACHIA : कटाव रोधी कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंची क्वालिटी कंट्रोल टीम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया । गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी मानसून को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कटाव रोधी कार्यों का बुधवार को गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी मानकों की जांच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जल संसाधन विभाग द्वारा गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर-बिंद टोली तथा रंगरा प्रखंड के ज्ञानी दास टोला और झल्लू दास टोला में बड़े पैमाने पर कटाव निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की समीक्षा के लिए कटिहार गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार एवं अभियंता गुड्डू कुमार ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ज्ञानी दास टोला पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति […]