Month: June 2026

NAUGACHIA : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलसीं, एक की हालत गंभीर – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में तिनटंगा करारी गांव निवासी 25 वर्षीय रीना देवी, 16 वर्षीय किरण कुमारी तथा बाबू टोला कमलाकुंड गाछी टोला निवासी 40 वर्षीय सरिता देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीनों महिलाएं झुलस गईं। […]

NAUGACHIA : अवैध हथियार का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

पांच आपराधिक मामलों का है इतिहास नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शादी समारोह में अवैध हथियार के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के मामले में नवगछिया पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शादी समारोह के दौरान कुछ युवक खुलेआम अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक नवगछिया के […]

NAUGACHIA : 750 एमएल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, शराबबंदी के पुराने मामले में वारंटी भी दबोचा – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर और इस्माइलपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दूसरे को शराबबंदी से जुड़े पुराने मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लतीपाकर कांग्रेस कार्यालय के समीप एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान अभिया बाजार निवासी चितरंजन मंडल को 750 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी […]

NAUGACHIA : ‘सेवा श्री’ के कार्यक्रम में पहुंचे सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.एल. चौधरी एवं  नीलम चौधरी – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट परिसर में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले सेवा श्री के निशुल्क महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में इस सप्ताह नवगछिया के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.एल. चौधरी एवं नीलम चौधरी ने सहभागिता निभाई। दोनों ने स्वयं श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सेवा श्री परिवार द्वारा प्रत्येक शनिवार आयोजित किए जाने वाले इस सेवा अभियान की लोगों ने सराहना की और इसे समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। डॉ. बी.एल. चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नदान को महादान माना गया है। जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा […]

NAUGACHIA : कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, जहांगीरपुर बैसी में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया यौम-ए-आशूरा – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्लामिक कैलेंडर के प्रथम और सबसे पवित्र महीने मुहर्रम के अवसर पर रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में यौम-ए-आशूरा श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की महान कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अमन, भाईचारे, सब्र और इंसानियत का संदेश दिया गया। मुहर्रम इस्लाम धर्म के चार पवित्र महीनों में शामिल है और इसी महीने से इस्लामिक नववर्ष (हिजरी संवत) की शुरुआत होती है। यह महीना केवल नए वर्ष का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी की याद भी दिलाता है। लगभग 1400 वर्ष पूर्व इराक के कर्बला मैदान में हजरत […]

NAUGACHIA : डॉ. मनीष की तत्परता से बची युवती की जान, गंभीर हालत में पहुंची थी अस्पताल – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की सूझबूझ और तत्परता से एक गंभीर रूप से बीमार युवती की जान बच गई। समय पर मिले उपचार के कारण युवती को नई जिंदगी मिली, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर गांव निवासी राजेश मंडल की पुत्री प्रियंका कुमारी को अचानक सांस लेने में गंभीर तकलीफ और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के समय युवती की स्थिति बेहद नाजुक थी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष ने बिना समय गंवाए उसका उपचार शुरू किया। लगभग एक घंटे तक लगातार […]

नवगछिया के मुमताज मोहल्ला में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि नवगछिया। इस्लामिक कैलेंडर के प्रथम और सबसे पवित्र महीने मुहर्रम के अवसर पर नवगछिया के मुमताज मोहल्ला में श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच यौम-ए-आशूरा मनाया गया। इस अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शामिल है। यह महीना इस्लामिक नववर्ष (हिजरी संवत) की शुरुआत का प्रतीक होने के साथ-साथ सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी की याद भी दिलाता है। लगभग 1400 वर्ष पूर्व इराक के कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों […]

NAUGACHIA : टोल प्लाजा के समीप ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

ससुराल से मायके गोगरी खगड़िया के कन्हैयाचक जा रही महिला नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय अर्पणा देवी, पति विपुल शर्मा, निवासी खैरो, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्पणा देवी अपने पति विपुल शर्मा के साथ स्प्लेंडर बाइक से पुरैनी की ओर से अपनें मायका खगड़िया के अगुवानी परबत्ता अपनें मायके जा रही थीं। बाइक पर उनके […]

NAUGACHIA : रसलपुर रेलवे गेट पर अपहरण की कोशिश का आरोप – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

मारपीट के बाद जान बचाकर थाना पहुंचे पीड़ित नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर डाला रेलवे गेट के समीप शुक्रवार की शाम कथित अपहरण के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई लोगों पर जबरन टेंपो में बैठाकर अगवा करने की कोशिश करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित सीधे नवगछिया थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी 50 वर्षीय गोपाल साह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने पुत्र पुष्कर कुमार के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रसलपुर डाला रेलवे गेट के समीप पहुंचे, वहां पहले […]

NAUGACHIA : सड़क किनारे ठोकर लगने से गिरे व्यक्ति की मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव पीपल पेड़ के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के आचार्य टोला पकरा निवासी 50 वर्षीय पप्पू आचार्य, पिता उपेंद्र आचार्य के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पप्पू आचार्य अविवाहित थे उन्होंने शादी नहीं की थी । परिवार वालों के साथ ही रहते थे । जानकारी के अनुसार गोसाईं गाँव पीपल के पेड़ के पास चलते समय उनका पैर फिसल गया अथवा ठोकर लगने से […]