Month: June 2026

Purnia: 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 27 पदक विजेताओं का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक संघ ने किया अभिनंदन भागलपुर : 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले 27 पदक विजेता खिलाड़ियों का जिला एथलेटिक संघ की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को माला पहनाकर, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. ए. के. गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल […]

Naugachia: नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग का होगा आयोजन, 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग (यूथ सॉफ्टबॉल क्रिकेट) का आयोजन राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल नवगछिया क्षेत्र के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनंत विक्रम ने बताया कि लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों का ट्रायल पूरी तरह निःशुल्क होगा। हालांकि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। एकेडमी के निदेशक सह मुख्य प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खिलाड़ियों का […]

Naugachia: नवगछिया स्टेशन पर मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का रविवार को कटिहार से पटना जाने के दौरान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नेता आलोक सिंह एवं मुकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नवगछिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने मंत्री के समक्ष नवगछिया की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने सती बिहुला की जन्मस्थली माने जाने वाले नवगछिया में राज्य सरकार के स्तर […]

Naugachia: इस्माइलपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : बिहार सरकार के निर्देशानुसार रविवार को इस्माइलपुर प्रखंड की सभी पांचों ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने भाग लिया। पंचायत विकास दिवस के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में अधिकारियों और कर्मियों ने विस्तार से जानकारी दी तथा पात्र लोगों से इन […]

Naugachia: जर्मनी में नवगछिया की नतिनी ख्वाहिश शर्मा ने बढ़ाया भारत का मान, वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की नतिनी एवं दिनेश शर्मा की पुत्री ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ख्वाहिश ने एलिमिनेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल की तीन प्रतिभागियों में अपने इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। हालांकि इस बार ख्वाहिश भारत के लिए पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और पूरे नवगछिया […]

Naugachia: टोटो से 33.66 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; दो शराबियों को भी भेजा गया जेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान एक टोटो से 33.66 लीटर विदेशी शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब के नशे में पाए गए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। टोटो से 33.66 लीटर विदेशी शराब बरामद पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को नवगछिया थाना पुलिस पकरा हटिया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक टोटो की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 33.66 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया तथा चालक कृष्णा कुमार, पिता नारायण मंडल, निवासी […]

Naugachia: वाहन जांच में 2.2 लीटर शराब बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; बाइक जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 2.2 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर निवासी निरंजन मंडल (पिता- गणेशी मंडल) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से दो लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसी अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था […]

Naugachia: एससी/एसटी उत्पीड़न मामले में एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार अधिनियम से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने एससी/एसटी थाना, नवगछिया में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक खीरा विक्रेता द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया, तो मधुरापुर बाजार निवासी मोहम्मद जफर अली ने उनके […]

Naugachia: हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त लोहे का हैंडल बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे के चापाकल का हैंडल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी को लेकर ससुर से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने वादी के भाई पर चापाकल के लोहे के हैंडल से हमला कर दिया, […]

Naugachia: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध और युवक घायल, दोनों मायागंज रेफर; आपसी सहमति से मामला सुलझा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के समीप रविवार संध्या में मां दुर्गा मेडिकल के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा और वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवार की पहचान नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी संतोष कुमार पासवान के 18 वर्षीय पुत्र तेजस कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल वृद्ध की […]