June 28, 2026
Bhagalpur: श्रावणी मेले में पहली बार ‘अदृश्य पुलिस’ का पहरा, AI और फेस रिकॉग्निशन तकनीक से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026खोए कांवरियों की तलाश से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, 110 सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट ऐप से लैस होगा सुल्तानगंज श्रावणी मेला प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध सुल्तानगंज श्रावणी मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। पहली बार मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, पीपल काउंटिंग तकनीक, आधुनिक सीसीटीवी निगरानी और स्मार्ट मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। जिला प्रशासन का दावा है कि इस तकनीक से भीड़ प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बिछड़े श्रद्धालुओं को कम समय में खोजने में मदद मिलेगी। प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही योजना के अनुसार मेले में AI आधारित पीपल काउंटिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जो मेले […]