Month: June 2026

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रतीक : आशीष गोस्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

राम मंदिर निर्माण से बढ़ा सनातन समाज का गौरव, विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की पहचान पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने विश्व मंच पर एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका, जिससे करोड़ों सनातनियों की सदियों पुरानी […]

Naugachia: मारपीट मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

रंगरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार अभियुक्त को भेजा न्यायिक हिरासत में नवगछिया ।मारपीट के एक मामले में रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी मिथुन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को वादी मृदुल कुमार शर्मा के फर्द बयान पर रंगरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर मिथुन कुमार ठाकुर एवं चार-पांच अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर वादी तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी, जिससे वे घायल हो गए थे। मामले के अनुसंधान […]

Naugachia: हाई स्कूल नवगछिया में बिना ‘खुर पुजाय’ के कुछ नहीं-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया हाई स्कूल में प्रमाणपत्र देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों का वीडियो वायरल नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल स्थित नवगछिया हाई स्कूल में प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र (मार्कशीट) वितरण के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसमें विद्यालय की एक महिला आदेशपाल पर छात्रों से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र विद्यालय कर्मी से बहस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मार्कशीट, प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ₹50, ₹100 से लेकर ₹200 तक की राशि […]

Naugachia: पुलिया मरम्मत पर उठा सवाल, जांच में खुली पोल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग नवगछिया अनुमंडल के खैरपुर कदवा पंचायत के नंदग्राम कदवा स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य में कथित रूप से घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विभागीय कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल मौके पर पहुंचे तो वहां निर्माण कार्य जारी मिला, जबकि संबंधित कनीय अभियंता द्वारा काम बंद कराने का दावा किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया मरम्मत में निम्न गुणवत्ता की ईंट और अन्य घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के […]

Naugachia:  खरीक की बेटी का ससुराल पूर्णिया में हत्या- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पति गिरफ्तार, सास-ससुर समेत अन्य आरोपी फरार; पुलिस कर रही छापेमारी पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित ततमा टोला में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान शांति कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिहपुर क्षेत्र के औलियाबाद निवासी अमित कुमार मिश्रा की पत्नी थीं। अमित कुमार मिश्रा पूर्णिया में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत है और […]

Naugachia: खरीक में सड़क हादसे ने ली इंटर छात्र की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दो बाइकों की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम नवगछिया ।खरीक थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव निवासी सुभाष मंडल के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुलशन इंटर का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गुलशन बाइक से मुर्गा खरीदने जा रहा था। इसी दौरान खरीक रेलवे गुमटी के समीप स्थित भोला बाबा […]

Naugachia: मजदूरी के दौरान करंट लगने से वृद्ध मजदूर की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिवार के एक सहारे के जाने से घर में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला केबिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फुलची पासवान (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय चुनचुन पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि फुलची पासवान दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वह बभनगामा में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने गए थे। मकान की छत पर […]

Naugachia: सिलीगुड़ी-भागलपुर समीर बस हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के अर्जुन कॉलेज के पास हुई दुर्घटना, यात्रियों को निकालने के लिए तोड़ना पड़ा बस का पिछला शीशा नवगछिया में बुधवार को सुबह 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब सिलीगुड़ी से भागलपुर आ रही समीर बस (बीआर-43पी-4165) अर्जुन कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में खगड़िया, भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के कई यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु सुरक्षित, छोटे वाहनों का परिचालन रहेगा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप बढ़ने की खबरों पर विभाग ने दी सफाई, जांच में स्थिति पूर्ववत पाई गई भागलपुर ।विक्रमशिला सेतु को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों में प्रसारित खबरों के बीच पथ निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सेतु पर छोटे एवं हल्के वाहनों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित है और पूर्व की भांति जारी रहेगा। पथ निर्माण विभाग, बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि 3 मई 2026 की मध्यरात्रि में विक्रमशिला सेतु के पी-2 एवं पी-3 स्पैन के बीच 34 मीटर लंबा सस्पेंडेड भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद विभागीय निर्देशानुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम के सहयोग से क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया […]

Bhagalpur: कूड़ा फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया संग्रामपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंपनी पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पुत्री ने बताया कि उनकी मां ने पड़ोसी से घर के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा नहीं फेंकने तथा कुछ दूरी पर कूड़ा डालने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पड़ोसी पक्ष के चार से पांच लोग उनके घर पहुंचे और कंपनी पासवान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। […]