Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: आपात स्थिति: अब राघोपुर पंचायत के तीन टोलों पर कटाव का खतरा, घर छोड़कर पलायन कर रहे लोग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कटाव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है – खतरा बढ़े तो घर और सामान से पहले जान बचाएं। लोगों को जरूरी घरेलू सामान और मवेशियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। करीब दस साल बाद राघोपुर में गंगा फिर अपना रौद्र रूप पल-पल दिखा रही है। पिछले 11 दिनों से खैरपुर मार्जिनल बांध से जमींदारी बांध और रेलवे लाइन के बीच करीब 300-400 मीटर के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कटाव जारी है। नदी की धार जिस तरह जमीन को काट रही है, उससे अब गंगा की नई धारा बनने की आशंका प्रबल हो गई है। ऐसा हुआ तो राघोपुर में बड़ी तबाही का खतरा […]

Noimg

Purnia: 45 यूनिट रक्तदान, 69 लोगों की आंखों की जांच; प्रकाश टोयोटा में दिखी सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की दिशा में पहल करते हुए प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ ग्राहकों, वाहन चालकों और अन्य आगंतुकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान करीब 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 69 लोगों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश टोयोटा के सीईओ गौरव मारोती के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जीएमसीएच पूर्णिया के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सदर थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार तथा Janman Peoples Foundation के संस्थापक शौर्य रॉय मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और इस पहल की सराहना की। कर्मचारियों […]

Noimg

Purnia: गुंडा चौक पर गूंजा ‘जय श्रीराम’, भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के गुलाबबाग से महेंद्रपुर जाने के क्रम में गुरुवार को गुंडा चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने डॉ. दिलीप जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र के साथ श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना स्वागत से अभिभूत भूमि सुधार मंत्री डॉ. […]

Noimg

Purnia: कृष्ण भक्ति में डूबा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, नृत्य-नाटिका से जीवंत हुआ ‘कृष्ण जन्म’ का प्रसंग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जन्माष्टमी समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया भारतीय संस्कृति और संस्कारों का रंग, ‘आज के जीवन में श्रीकृष्ण के मूल्य’ ने दिया प्रेरक संदेश पूर्णिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में भक्ति, संस्कृति और संस्कारों से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के ओपेरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत, नृत्य, अभिनय और नृत्य-नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों से जोड़ना रहा। श्रीकृष्ण […]

Noimg

Purnia: गुलाबबाग गोलंबर पर ‘लोटस फाउंटेन’ का विरोध तेज, अंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । गुलाबबाग गोलंबर पर प्रस्तावित ‘लोटस फाउंटेन’ के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रस्ताव के विरोध में स्थानीय स्तर पर आवाज तेज होने लगी है। शुक्रवार की शाम एससी-एसटी समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए गोलंबर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व एससी-एसटी के राष्ट्रीय संयोजक विक्रम पासवान ने किया। उनके साथ राजद के युवा नेता पीयूष पुजारा सहित सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि गुलाबबाग गोलंबर जैसे सार्वजनिक स्थल पर किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह से जुड़े निर्माण के बजाय समाज के लिए […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में रोजगार का बड़ा अवसर: 28 कंपनियां पहुंचीं, युवाओं के लिए 2600 नौकरियों के दरवाजे खुले- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला रोजगार मेला-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम, तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन पूर्णिया, 2 सितंबर। नौकरी की तलाश कर रहे पूर्णिया और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया। पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जिला रोजगार मेला-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 28 कंपनियां करीब 2600 रोजगार अवसरों के साथ पहुंचीं। गुरुवार को विधायक विजय खेमका ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां युवाओं का रजिस्ट्रेशन करने के साथ उनके रिज्यूम जमा किए गए और योग्यता एवं कौशल के आधार पर […]

Noimg

Purnia: अब सरकारी योजनाओं के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाएंगे महादलित टोले के लोग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

संत रविदास विकास शिविर में अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, राशन कार्ड से लेकर आवास व आयुष्मान कार्ड तक लिए आवेदन पूर्णिया । सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब अनुसूचित जाति और महादलित टोले के लोगों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से गांव-गांव लगाए जा रहे संत रविदास विकास शिविर के माध्यम से अधिकारियों की टीम खुद लोगों के बीच पहुंच रही है। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मौके पर ही आवेदन लिए जा रहे हैं। पूर्णिया ईस्ट प्रखंड के अनुसूचित टोले में आयोजित संत रविदास विकास शिविर के निरीक्षण के दौरान विधायक विजय खेमका ने […]

Noimg

Purnia: कान्हा की भक्ति में रंगा मिलिया कॉन्वेंट, ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजा परिसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मटकी फोड़ में बच्चों ने दिखाया उत्साह, कृष्ण की लीलाओं पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पूर्णिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामबाग स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल का पूरा परिसर गुरुवार को भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने कृष्ण और राधा के रूप में सजे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लेकर रोमांचक मटकी फोड़ प्रतियोगिता तक, समारोह में भारतीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता, केक कटिंग और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजता रहा। मटकी फोड़ […]

Noimg

Purnia: राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा मिलिया कॉन्वेंट, मटकी फोड़ में दिखा बच्चों का उत्साह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रामबाग स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पूर्णिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रामबाग स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को उत्साह, उमंग और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित जन्माष्टमी समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता, केक काटने का समारोह और विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहीं। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ […]

Noimg

Purnia: पप्पू यादव की पहल रंग लाई: जोगबनी–दानापुर वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव मंजूर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कोसी-सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्णिया से राजधानी क्षेत्र की यात्रा होगी और सुविधाजनक; रेल मंत्री से लगातार उठाई जा रही थी मांग पूर्णिया। पूर्णिया सहित पूरे कोसी-सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26301/26302) का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से इस ठहराव की मांग लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष उठाई जा रही थी। ठहराव की स्वीकृति के बाद सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पूर्णिया, कोसी और सीमांचल की जनता की ओर से आभार जताया है। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं और मांगों को लगातार मजबूती से […]