Month: September 2026

Noimg

Purnia: टाउन हॉल से उठा छात्रों के हक का स्वर, छात्र जदयू ने बनाई नई रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक में 500 से अधिक छात्र-युवा जुटे; शिक्षा, रोजगार और कैंपस समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प पूर्णिया। छात्रहित, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर छात्र जदयू पूर्णिया ने बुधवार को शहर के टाउन हॉल में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और कॉलेजों से पहुंचे 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों के साथ संगठन को कॉलेज-कैंपस स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार मुख्य अतिथि और विधायक सह छात्र जदयू बिहार के प्रदेश प्रभारी रूहेल […]

Noimg

Purnia: टाउन हॉल से उठा छात्रों के हक का स्वर, छात्र जदयू ने बनाई नई रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक में 500 से अधिक छात्र-युवा जुटे; शिक्षा, रोजगार और कैंपस समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प पूर्णिया। छात्रहित, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर छात्र जदयू पूर्णिया ने बुधवार को शहर के टाउन हॉल में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और कॉलेजों से पहुंचे 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों के साथ संगठन को कॉलेज-कैंपस स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार मुख्य अतिथि और विधायक सह छात्र जदयू बिहार के प्रदेश प्रभारी रूहेल […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने और रेलवे गेट खुलवाने की मांग, विनोद मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा देने और नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बंद पड़े गेट को खुलवाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा है। उन्होंने दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री से आवश्यक पहल करते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई कराने का आग्रह किया है। पंचायतों को जोड़कर नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री को दिए आवेदन में विनोद कुमार मंडल ने कहा है कि नवगछिया पूर्ण प्रशासनिक जिला बनने के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है। उन्होंने कुर्सेला, चौसा और परबत्ता प्रखंड की कुछ पंचायतों को नवगछिया में शामिल कर इसे पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाने का प्रस्ताव रखा […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव, कमिश्नर ने लिया जायजा; बोले—युद्धस्तर पर जारी है बचाव कार्य- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मेगा बैग डालकर कटाव की रफ्तार थामने की कोशिश, तटवर्ती इलाकों में माइकिंग कर लोगों को किया जा रहा सतर्क नवगछिया के खरीक प्रखंड के राघोपुर में गंगा नदी के भीषण कटाव से उत्पन्न स्थिति का भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे कटावरोधी एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गंगा की धारा और कटाव की स्थिति का जायजा लिया तथा अब तक किए गए निरोधात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों पर […]

Noimg

Naugachia: गंगा में उफान: राघोपुर में 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, तटबंध के टो तक पहुंचा पानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटाव का दायरा घरों से रेलवे लाइन तक पहुंचा, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता; राघोपुर में अधिकारी कैंप कर कर रहे निगरानी नवगछिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर में तेजी से बढ़ रहा कटाव प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। नदी की तेज धार लगातार तट की जमीन को काट रही है। कटाव का दायरा बढ़ते-बढ़ते अब घरों से रेलवे लाइन तक पहुंच गया है। तटबंध के टो तक पानी पहुंचने से दबाव और बढ़ गया है। नदी किनारे लगातार जमीन धंसने की स्थिति ने आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बुधवार शाम छह बजे राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.05 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटे में जलस्तर में […]

Noimg

Naugachia: सात घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर चोरी गई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का तत्काल उद्भेदन हो गया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने 1 सितंबर को नवगछिया थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के सामने से अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गुलशन कुमार (श्रीपुर, नवगछिया) और अशोक चौरेसिया (तीनमुहनी, फुलौत, मधेपुरा) को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर […]

Noimg

Naugachia: ट्रेन के आगे जान देने का प्रयास कर रही महिला को डायल-112 ने बचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव के पास बुधवार को एक महिला ट्रेन के आगे जान देने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार, महिला रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के आगे जाने का प्रयास कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इसके बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। समय रहते पहुंची पुलिस, टली अनहोनी:डायल-112 टीम की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण रेलवे ट्रैक पर बड़ी […]

Noimg

Naugachia: चदरा गेट खोलने पहुंचा 13 वर्षीय किशोर, छिपे सांप ने काटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के माखतकिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे चदरा का गेट खोलने पहुंचे 13 वर्षीय किशोर को वहां छिपे सांप ने डस लिया। घटना के बाद किशोर की हालत को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घायल किशोर की पहचान माखतकिया गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मोहन कुमार सिंह (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहन घर के चदरा वाले गेट के पीछे गया था। इसी दौरान वह गेट खोलने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा, गेट के पास छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। […]

Noimg

Naugachia: मां के साथ कथित गलत हरकत का बेटी ने किया विरोध, शोर मचाने पर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों के सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर में बुधवार शाम करीब छह बजे एक महिला के साथ कथित रूप से गलत हरकत किए जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला की बेटी ने अपने चाचा को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया। इसके बाद बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर परिवार के कई सदस्य मौके पर पहुंचे और मां-बेटी के साथ मारपीट करने लगे। घटना में अनीता देवी, पति विवेकानंद सिंह और उनकी पुत्री दीपा कुमारी घायल हो गईं। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप: मंदिरों के बाद रेलवे लाइन पर संकट, कटाव का मंत्री ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भीषण कटाव से दुर्गा और हनुमान मंदिर ध्वस्त, तटबंध भी प्रभावित; पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश भागलपुर । गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने नवगछिया के राघोपुर इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राघोपुर में कटाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। तेज कटाव की चपेट में आने से तटबंध के साथ दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर भी ध्वस्त हो चुके हैं। अब कटाव का खतरा रेलवे लाइन की ओर बढ़ने से इलाके में चिंता और बढ़ गई है। बिगड़ती स्थिति के बीच बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने राघोपुर पहुंचकर कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके […]