5
(1)



भागलपुर। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रही। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया।

मुख्य अतिथि श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर विचार साझा किए। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला और सभी ने मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: