5
(1)



पूर्णिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका एवं प्रखर समाजसेवी नूतन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।

छात्रों ने प्रस्तुत किए स्वास्थ्य जागरूकता मॉडल

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चार्ट पेपर और मॉडल के माध्यम से आकर्षक प्रदर्शन किया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा।

स्वस्थ समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार

अपने संबोधन में निदेशिका नूतन गुप्ता ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण लोग अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने की स्थिति है।

उन्होंने नर्सिंग पेशे को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि नर्स समाज की रीढ़ होती हैं और उनका सेवा भाव मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भावी नर्सों से उन्होंने मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर निदेशिका ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: