5
(2)



नवगछिया के एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए लगभग 400 प्रतिभागी पंजीकरण हुआ हैं ।

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आज, 1 मई (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी प्रतिभागियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण पूरा कर लिया गया है।

कार्यक्रम के समन्वयक शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है।


प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, जिसमें केजी से लेकर कक्षा 10 एवं उससे ऊपर तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रतिभागियों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी तथा काले या नीले बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम जीएस न्यूज अखबार एवं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति पूरी तरह से तैयार है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: