5
(2)

नवगछिया : ढोलबज्जा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौरी निवासी मिथलेश साह, कटिहार जिला के पौठिया थाना क्षेत्र के चानपुर निवासी फुलेश्वर मंडल एवं सोनू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

मामले में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।

पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: