5
(2)

@ सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि उनका प्रयास है कि भागलपुर के हर घर तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई गैस की सुविधा पहुंचे।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने भागलपुर जिले में गैस अवसंरचना के तेजी से विस्तार की तस्वीर सामने रखी है। लोकसभा के मानसून सत्र में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल के अतारांकित प्रश्न संख्या 1887 के उत्तर में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस (PNG) और सिटी गैस वितरण (CGD) नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर क्षेत्र में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार कर रही है। 31 मई 2026 तक इस क्षेत्र में 12,861 घरेलू PNG कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,215 इंच-किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इससे हजारों परिवारों को पाइप के माध्यम से सीधे रसोई गैस की सुविधा मिलने लगी है।
स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में 12 सीएनजी स्टेशन भी चालू किए गए हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को किफायती तथा पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध हो रहा है।
सरकार ने लोकसभा में यह भी जानकारी दी कि 1 जुलाई 2026 तक भागलपुर जिले में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की संख्या 7.35 लाख पहुंच चुकी है। इनमें 3.90 लाख कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिए गए हैं। गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के 58 एलपीजी वितरक और 103 पेट्रोल-डीजल खुदरा बिक्री केंद्र संचालित हैं।
सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि उनका प्रयास है कि भागलपुर के हर घर तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई गैस की सुविधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गैस अवसंरचना के विस्तार से जिले के लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में PNG एवं CNG नेटवर्क के और विस्तार से ऊर्जा सुविधाएं अधिक सुलभ होंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: