


पूर्णिया: कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल के संस्थापक ई. राजीव कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान परिवार की ओर से कई सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्णिया वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ई. राजीव कुमार सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उनकी धर्मपत्नी सह संस्थान की सचिव कंचन भारती, चेयरमैन एवं डायरेक्टर रंजीत रमण, पुत्र कियान कुंजल, पुत्री शगुण श्रेया, समाज निर्माण फाउंडेशन ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कैलाश प्रसाद सिंह, सुशील कुमार मेहता एवं माता सविता देवी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों के बीच कच्चा एवं सूखा फल वितरित किया गया। वहीं, संस्थान के सुप्रीटेंडेंट डॉ. एसके सिन्हा और नर्सिंग स्टाफ ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी।
इसके बाद संस्थान परिसर में बने ई. राजीव कुमार सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक और पारिवारिक योगदान को याद किया।
संस्थान के चेयरमैन एवं डायरेक्टर रंजीत रमण ने कहा कि ई. राजीव कुमार सिंह का सपना था कि समाज में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से उन्होंने कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संस्थापक का मानना था कि आर्थिक अभाव के कारण कोई गरीब या अनाथ छात्र-छात्रा नर्सिंग शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि ई. राजीव कल्याण योजना के तहत 31 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक एएनएम और जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। साथ ही इंटर पास 10 अनाथ छात्राओं को एएनएम कोर्स नि:शुल्क कराया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल सुधाकर कुमार, नोडल पदाधिकारी निरंजन कुमार, आईटी सेल की निकहत प्रवीण, शिक्षक विक्की कुमार, अंकित कुमार, गोल्डी मिश्रा, गुंजन कुमारी, सपना रमण, काजल कुमारी, महिमा भारती, डाटा ऑपरेटर ई. प्रेम कुमार, विजय मुनि, धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संस्थान कर्मी मौजूद रहे।
















