5
(2)

@ श्रावणी मेले के बीच सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर की व्यवस्था चरमराई, लोगों में बढ़ी नाराजगी।

कहलगांव (भागलपुर)। पवित्र श्रावणी मेला और आगामी त्योहारों के बीच कहलगांव नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। दैनिक संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल ने पूरे शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है। मुख्य सड़कें, बाजार और मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं। बार-बार हड़ताल होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भी अब खुलकर सामने आने लगा है।

हड़ताल की वजह सफाई व्यवस्था से जुड़ा कोई तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सफाई ठेका एजेंसी ‘नियोनि इंटरप्राइजेज’ के सुपरवाइजर अमन कुमार और संविदा ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना के बाद संतोष कुमार के समर्थन में सभी संविदा सफाईकर्मी एकजुट हो गए। आरोप है कि गुस्साए कर्मियों ने सुपरवाइजर अमन कुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद सफाईकर्मियों ने काम बंद कर हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिसका असर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, कई वार्ड पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बाद में दोनों पक्षों ने कहलगांव थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली पियामी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और सफाई एजेंसी के कर्मी के बीच मारपीट की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराकर शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: