5
(1)

सिमरा गांव में सड़क टूटने पर निजी कोष से गिरवाईं लाखों की ईंटें

पूर्णिया । रुपौली विधानसभा क्षेत्र के कोइली सिमरा पंचायत स्थित सिमरा गांव में बाढ़ के कारण सड़क टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया था। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने निजी कोष से सड़क की मरम्मत के लिए लाखों रुपये की ईंटें गिरवाईं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन बहाल होने की उम्मीद जगी है।

पप्पू यादव ने कहा कि मुश्किल समय में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर तत्काल मदद नहीं पहुंचने पर उन्होंने अपने स्तर से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता उनकी ताकत है और संकट की घड़ी में वे लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

सांसद ने बाढ़ राहत और कटावरोधी कार्यों को लेकर सरकार और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ और कटाव रोकने के नाम पर बड़ी राशि खर्च होती है, इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल होना चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि मो. अफताब आलम उर्फ पप्पू ने कहा कि बाढ़ सिर्फ पानी की समस्या नहीं है, बल्कि इससे गरीब परिवारों के घर, रोजगार और जीवन पर असर पड़ता है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को लोगों के बीच रहकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने की अपील की।

मौके पर मो. अफताब आलम उर्फ पप्पू, दिलीप मंडल, संतोष जायसवाल, डॉ. माइकल और डॉ. राजेश मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: