


नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गोपालपुर, तिनटंगा करारी, विजय मंडल और इस्माइलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ऊर्जा मंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मौके पर भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, बांसकी मंडल, विजय मंडल, राजकुमार मंडल, जितेंद्र मंडल, पूर्व सरपंच शंभू यादव, निर्मल यादव, अमर कुमार यादव, जदयू नेता प्रमोद चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

















